)
IND vs NZ 3rd T20I Highlights: भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कोहराम मचाते हुए न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को तहस-नहस कर दिया. उसने 199 रन के टारगेट को 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया. इस जीत ने भारत को सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी है. अब 30 अक्टूबर को सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद पर शतक लगाकर कीवी गेंदबाजों को हैरान कर दिया. उनके साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी का भी तूफान देखने को मिला.
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीरीज में लगातार तीसरी बार टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए. उसके लिए डेरिल मिचेल ने 52 गेंद पर नाबाद 89 रन बनाए. उनके अलावा फिन एलन ने 25 गेंद पर 40 और बेवन जैकब्स ने 23 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तूपानी शुरुआत की. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 43 गेंद पर 133 रनों की साझेदारी कर मैच से कीवी टीम को बाहर कर दिया. दोनों ने मिलकर 2.2 ओवर में 50 रनों की साझेदारी कर ली. इसके बाद 5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए. अभिषेक ने 38 गेंद पर 113 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद पर 43 रन बनाए. उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले. संजू सैमसन ने 18 रनों का योगदान दिया.
भारतीय टीम ने 199 रन के टारगेट को 13.2 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर मैच को जीत लिया है. टीम इंडिया 6 विकेट से इस मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 से आगे हो गई है. उसने सीरीज को अपने नाम कर लिया है. अभिषेक शर्मा ने 38 गेंद पर 113 और वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद पर 45 रन बनाए. संजू सैमसन ने 13 गेंद पर 18 रनों का योगदान दिया.
भारत को मैच में चौथा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा. वह 13 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन को कायेल जेमीसन ने बोल्ड कर दिया. भारत का स्कोर 13.1 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन है. टीम इंडिया को जीत के लिए 41 गेंद पर 4 रन चाहिए.
भारतीय टीम को तीसरा झटका कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में लगा. वह 10 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए. मिचेल सैंटनर की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने उनका कैच लिया. टीम इंडिया ने 12.4 ओवर में 3 विकेट पर 193 रन बना लिए हैं. भारत को जीत के लिए अब 6 रन चाहिए.
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद पर शतक लगाकर धमाल मचा दिया है. उन्होंने 38 गेंद पर 113 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के निकले. भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन 8 रन बनाकर नाबाद हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद पर 45 रन बनाए.
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के बीच न्यूजीलैंड ने एक मिनट के लिए राहत की सांस ली. 15 साल ले वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक शर्मा शतक के बेहद करीब हैं.
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी जोड़ी ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 5 ओवर में 100 रन बनाकर इतिहास रच दिया. अभिषेक शर्मा ने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा.
199 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार हुई है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी ने पहले ओवर में 26 रन लूट लिए. भारत ने 2 ओवर में बिना विकेट खोए 43 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा (24) और वैभव सूर्यवंशी (13) क्रीज पर मौजूद हैं.
वेलिंगटन में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा है. कीवी टीम ने पहले 10 ओवर में 100 रन और बाद के 10 ओवरों में 98 रन बनाए. डेरेल मिचेल ने 52 गेंदों पर 89 रनों की दमदार पारी खेली. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने प्रभावित किया. अर्शदीप ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिए, जबकि नीतीश ने 4 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट हासिल की. भुवनेश्वर और प्रिंस यादव को कोई सफलता नहीं मिली. अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया.
पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं. डेरेल मिचेल की नजर शतक पर होगी. वो फिलहाल 32 गेंदों पर 60 रन बनाकर खेल रहे हैं. बेवॉन जैकब्स 7 गेंद पर 14 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. ग्लेन फिलिप्स 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हुए.
नीतीश कुमार रेड्डी ने 9वें ओवर में भारत को दूसरी और महत्वपूर्ण सफलता दिलाई. फिन एलन 40 रनों की अच्छी पारी खेलकर आउट हुए. मिचेल शानदार अंदाज में खेल रहे हैं. ग्लेन फिलिप्स उनका साथ निभाने आए हैं, जो अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं. मिचेल और एलन के बीच 43 गेंदों पर 86 रनों की साझेदारी हुई. न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं.
तीसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं. धीमी शुरुआत और टिम साइफर्ट का विकेट गिरने के बाद डेरेल मिचेल और फिन एलन ने मोर्चा संभाला और भारतीय तेज गेंदबाजों पर अटैक किया. भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक दो ओवर में 19 रन, अर्शदीप सिंह ने तीन ओवर में एक विकेट लेकर 24 रन और प्रिंस यादव ने एक ओवर में 10 रन खर्च किए हैं. भारत को दूसरे विकेट की तलाश है.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दे दिया है. उन्होंने कीवी ओपनर टिम साइफर्ट को आउट कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 149वां शिकार किया. साइफर्ट 6 गेंदों पर 2 रन बनाकर कैच आउट हुए. न्यूजीलैंड ने 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 6 रन बना लिए हैं.
न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. उन्होंने पिछले दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. फिलिप्स अपने 100वें T20I को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.
भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (WK), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी है, जबकि न्यूजीलैंड ने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर को हुआ. क्राइस्टचर्च में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का स्कोर खड़ा किया. संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने टी20 इंटरनेशनल में अपने सबसे बड़े टारगेट का सफल चेज कर इतिहास रच दिया.
दूसरा मुकाबला भी क्राइस्टचर्च में खेला गया. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया संकट में दिखी, लेकिन तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन लिया. नमन धीर और नीतीश रेड्डी ने भी जीत में अहम योगदान दिया था.
भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे