)
कुरुक्षेत्र में एक नवंबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा प्रस्तावित है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान कुरुक्षेत्र में तीन स्थानों पर जाएंगी. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस के आला अधिकारी भी कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं. वहीं राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष योजना तैयार की गई है.
1 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा दौरा
1 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.
कुरुक्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक नवंबर को कुरुक्षेत्र दौरे पर आ रही हैं. उनके कार्यक्रम में तीन स्थानों पर जाने की योजना है. इसे लेकर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए हम यहां पहुंचे हैं और राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम चाक-चौबंद किए जा रहे हैं.
यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन अलर्ट
राष्ट्रपति के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी पुलिस प्रशासन के लिए अहम चुनौती है. इन दिनों धान का सीजन चल रहा है, ऐसे में पुलिस ने ट्रैफिक रूट निर्धारित करते समय आम जनता की सुविधा का भी ध्यान रखा है. कोशिश की जा रही है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों को भी कम से कम परेशानी हो.
ट्रैफिक रूट
ट्रैफिक रूट इस तरह निर्धारित किए गए हैं कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई समझौता न हो और आम जनता को भी परेशानी का सामना न करना पड़े. हमने इसी को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार की है और आम लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उन्हें कम से कम असुविधा हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
राष्ट्रपति धार्मिक स्थलों पर करेंगी विजिट
इसके अलावा राष्ट्रपति के संभावित धार्मिक स्थलों के दौरे को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रम और सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं.
कुरुक्षेत्र में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर
फिलहाल राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कुरुक्षेत्र पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि राष्ट्रपति का दौरा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.
(दर्शन कैत की रिपोर्ट)
(दर्शन कैत की रिपोर्ट)