App
Live Now

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नीतीश रेड्डी को नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह

India vs New Zealand 1st ODI Live Updates: 5 मैचों की ODI सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है. ईडन पार्क मैदान पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नीतीश रेड्डी को जगह नहीं मिली.

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नीतीश रेड्डी को नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह
Image Credit: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे लाइव स्कोर

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला ODI मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को जगह नहीं मिली है. अक्षर पटेल और नमन धीर खेल रहे हैं. अर्शदीप सिंह पेस अटैक को लीड करेंगे, जबकि आकिब नबी, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार उनका साथ निभाएंगे. टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है, जबकि स्पिन का जिम्मा अक्षर पटेल और नमन धीर संभालेंगे. बल्लेबाजी में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल मौजूद हैं.

भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरेल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

 

04 Nov 2026 07:41 IST (IST)

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरेल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
 

04 Nov 2026 07:35 IST (IST)

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में हो रहे पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को जगह नहीं मिली है. अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और आकिब नबी तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे.

04 Nov 2026 07:02 IST (IST)

IND vs NZ 1st ODI Live Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी

ऑकलैंड से थोड़ी बुरी खबर सामने आई है. हल्की बारिश की वजह से टॉस में देरी है. इसका मतलब है कि मैच भी तय समय के अनुसार शुरू नहीं हो पाएगा. हालांकि, राहत की बात ये है कि बारिश ज्यादा तेज नहीं है और उम्मीद है कि पूरा खेल देखने को मिलेगा.  

04 Nov 2026 06:53 IST (IST)

IND vs NZ 1st ODI Live Score: ODI में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 123 एकदिवसीय इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं. 63 मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि 52 मुकाबले कीवियों के नाम रहे हैं. 7 मैचों का नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई रहा. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने घर पर 26 ODI जीते हैं, जबकि 14 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 वनडे की बात करें तो 3 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में कीवियों ने बाजी मारी है.
 

04 Nov 2026 06:31 IST (IST)

IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन और सैंटनर ने क्या कहा?

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि T20I सीरीज के दौरान अलग-अलग मैदानों पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों को ही अच्छी उछाल (बाउंस) मिली थी और उन्हें यहां भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है. उन्होंने माना कि ईडन पार्क का आकार "थोड़ा अजीब" है. साथ ही, यहां की ठंड और तेज हवाओं के बीच, फ्लडलाइट्स में दो नई गेंदों का सामना करते हुए लक्ष्य का पीछा करना एक चुनौती हो सकती है. T20I टीम के खिलाड़ियों ने भी यही बात कही थी. लेकिन जब उन्होंने 50-55 मीटर लंबी सीधी बाउंड्री (स्ट्रेट बाउंड्री) के बारे में बात की, तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई. उन्होंने कहा कि ऐसी बाउंड्री बड़े शॉट खेलने के लिए "वाकई बहुत लुभावनी" होती हैं. 

मिचेल सेंटनर को उम्मीद है कि यहां की पिच "बाउंसी" होगी और हवा के कारण गेंद की दिशा बदल सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि यह मैच एक ऐसी पिच पर खेला जाएगा जिसका इस्तेमाल पहले भी हो चुका है.

बता दें कि जनवरी 2020 के बाद से, ईडन पार्क में खेले गए चार वनडे मैचों में से तीन में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. इस दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 286 रहा है.

04 Nov 2026 06:23 IST (IST)

IND vs NZ 1st ODI Live Score: न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर, टिम सीफर्ट, काइल जैमीसन
 

04 Nov 2026 06:23 IST (IST)

IND vs NZ 1st ODI Live Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

पहले 3 मैचों के लिए: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More