SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

IND A vs SL A Semifinal: इंडिया ए की पारी का आगाज, वैभव-अभिषेक की तूफानी जोड़ी क्रीज पर, श्रीलंका ए से मुकाबला

IND A vs SL A Semi Final Live Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ए टीम का सामना श्रीलंका ए से हो रहा है. इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 26, 2026, 14:51 IST | Updated: Nov 26, 2026, 15:33 IST
Image Credit: इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए सेमीफाइनल लाइव स्कोर
Join

India A vs Sri Lanka A Live Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए से हो रहा है. दोहा में खेले जा रहे मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार है. पिछले मैच में वैभव ने 53 गेंदों पर 204 रनों की शानदार पारी खेली थी.

 

 

26 Nov 2026 15:32 IST

IND A vs SL A Semi Final Live Score: वैभव-अभिषेक क्रीज पर

श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. श्रीलंका ए ने स्पिनर से शुरुआत करने का फैसला किया. पहले ओवर में वैभव ने एक चौका लगाया. इंडिया ए का स्कोर 1 ओवर में 6/0

26 Nov 2026 15:28 IST

IND A vs SL A Semi Final Live Score: श्रीलंका ए की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, वानुजा साहन, विजयकांत वियास्कंथ, रविन्दु फर्नांडो, लाहिरू समराकून, गरुका संकेथ
 

26 Nov 2026 15:16 IST

IND A vs SL A Semi Final Live Score: इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

भारत ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान
 

26 Nov 2026 15:00 IST

IND A vs SL A Semi Final Live Score: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल की जंग

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में इंडिया ए की टक्कर श्रीलंका ए से है. ये अहम मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में महज 52 गेंदों पर रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक ठोका था. यूएई के खिलाफ मैच में इंडिया ए ने महज 14.2 ओवरों में 250 रनों का पीछा कर लिया था.
 

26 Nov 2026 15:09 IST

IND A vs SL A Semi Final Live Score: इंडिया ए ने जीता टॉस टॉस

श्रीलंका ए के खिलाफ हो रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ये मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंडिया ए की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी ओपनिंग करेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES