)
WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 से पहले बुधवार (28 अक्टूबर) को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में ऑक्शन का आयोजन हुआ. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू को यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. स्टार ऑलराउंडर तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान हैं. उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. मुंबई इंडियंस के साथ थोड़ी देर चली बोली के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे को अपनी टीम में शामिल कर लिया. 75 लाख रुपये की बोली पर मुंबई इंडियंस पीछे हट गई, जिससे दिल्ली को यह भारतीय 'बिग-हिटर' खिलाड़ी मिल गई.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यू पर उनकी पिछली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी दिलचस्पी दिखाई. हालांकि, मौजूदा चैंपियन टीम 1.05 करोड़ रुपये की बोली पर पीछे हट गई, क्योंकि नीलामी में उतरते समय उनके पास कुल 1.15 करोड़ रुपये का ही बजट था. RCB सोफी मोलिन्यू को तो नहीं खरीद सकी, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर जेस जोनासेन को 40 लाख रुपये में खरीदकर गेंदबाजी को और मजबूत किया है.
WPL 2027 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
सोफी मोलिन्यू (ऑस्ट्रेलिया) - 1.10 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
किरण नवगिरे (भारत) - 75 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
जी कामलिनी (भारत) - 40 लाख रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा
जेस जोनासेन (ऑस्ट्रेलिया) - 40 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा
स्नेह राणा (भारत) - 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया) - 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
ओर्ला प्रेंडरगास्ट (आयरलैंड) - 30 लाख रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा
सुषमा वर्मा (भारत) - 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
लतिका इनामदार (भारत) - 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा
यूपी वॉरियर्स की टीम में ऑस्ट्रेलिया की दो चैंपियन कप्तान
सोफी मोलिन्यू के आने से यूपी वॉरियर्स की टीम काफी मजबूत दिख रखी है. फ्रेंचाइजी ने WPL 2027 ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस को भी खरीदा, जो आक्रामक बैटिंग के लिए जानी जाती हैं. टीम ने स्नेह राणा और सुषमा वर्मा पर भी भरोसा जताया है. यूपी वॉरियर्स की टीम में अब ऑस्ट्रेलिया की दो वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन मौजूद हैं. पूर्व महान कप्तान और बल्लेबाज मेग लैनिंग पहले से यूपी टीम का हिस्सा हैं, जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 5 वर्ल्ड कप (4 टी20 विश्व कप और एक 50-ओवर वर्ल्ड कप) जीत चुकी है.