App

न रिलीज हुई, न पर्दे पर आई, फिर भी चर्चा में 'एल्डन रिंग', 1800 करोड़ की फिल्म में ऐसा क्या है खास?

'एल्डन रिंग' रिलीज से पहले ही अपने करीब 1,800 करोड़ रुपये के बजट को लेकर चर्चा में है. एलेक्स गारलैंड के निर्देशन में बन रही इस फैंटेसी फिल्म में किट कॉनर और केली स्पेनी नजर आएंगे. जानिए, वीडियो गेम पर आधारित यह फिल्म हॉलीवुड के लिए क्यों खास है.

न रिलीज हुई, न पर्दे पर आई, फिर भी चर्चा में 'एल्डन रिंग', 1800 करोड़ की फिल्म में ऐसा क्या है खास?
Image Credit: रिलीज से पहले ही इतिहास रच रही 'एल्डन रिंग'

इन दोनों फिल्मी दुनीया में हॉलीवुड की बिग बजट फिल्म 'एल्डन रिंग' (Elden Ring) काफी चर्चा में है. पॉपुलर हिट फैंटेसी वीडियो गेम का लाइव-एक्शन फिल्म को अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म का बजट 175 से 200 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,500 से 1,800 करोड़ रुपये के बीच है. हालांकि, बजट के साथ-साथ यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही डिस्ट्रीब्यूशन के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुकी है.

दरअसल, अमेजन MGM स्टूडियोज ने फिल्म के इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग राइट्स का एक बड़ा हिस्सा खरीद लिया है. इसके बाद से कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों के स्ट्रीमिंग राइट्स पहले ही अमेजन MGM के पास चले गए हैं. हालांकि, डील कितने में हुई और और किन देशों को इसके दायरे में रखा गया है. इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

'डेडलाइन' के मुताबिक, इस फिल्म का बजट ने इसे फिल्म और टीवी राइट्स मार्केट में सबसे महंगी स्टैंडअलोन फिल्मों में शामिल किया है, जो A24 के लिए भी यह एक बड़ा कदम है. अब तक स्टूडियो की पहचान मुख्य तौर पर अलग तरह की कहानियों और फिल्ममेकर-केंद्रित सिनेमा के लिए रही है. लेकिन 'एल्डन रिंग' के साथ वह बड़े बजट की फैंटेसी फिल्मों की दुनिया में उतर रहा है.

अमेजन MGM की इस डील का असल में क्या मतलब है?

Elden Ring official art

इस डील के तहत अमेजन MGM को कई देशों में फिल्म के 'पे-वन' स्ट्रीमिंग राइट्स मिले हैं. बता दें कि पे-वन राइट्स का मतलब है कि फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज और होम एंटरटेनमेंट रिलीज के बाद किसी सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को उसे दिखाने का पहला अधिकार मिलना. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि अमेजन MGM को पूरी दुनिया में फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज करने के राइट्स भी मिल गए हैं. यह डील सिर्फ उन देशों में स्ट्रीमिंग से जुड़ा है, जो इस समझौते का हिस्सा हैं. अभी तक यह भी साफ नहीं किया गया है कि इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं.

हालांकि, A24 के लिए रिलीज से पहले ही बड़ी स्ट्रीमिंग पार्टनर मिलना राहत की बात है. फिल्म का बजट काफी बड़ा है और ऐसे में डिस्ट्रीब्यूशन से होने वाली कमाई का एक हिस्सा पहले ही सेफ हो जाना प्रोजेक्ट से जुड़े आर्थिक रिस्क को कम कर सकता है. इसके अलावा A24 बाकी देशों के लिए बचे हुए राइट्स को अमेरिकन फिल्म मार्केट में बेचने की तैयारी कर रहा है.
 

'एल्डन रिंग' पर इतना पैसा क्यों खर्च कर रहा है?

Elden Ring' Will Be Biggest Movie At A Market, Amazon Joins A24 Film

ता दें कि A24 के लिए यह फिल्म कई मायनों में खास है. इससे पहले स्टूडियो 'सिविल वॉर' और 'मार्टी सुप्रीम' जैसी कई फिल्मों पर काम कर चुका है. लेकिन 'एल्डन रिंग' का बजट इन फिल्मों से काफी बड़ा है. इसकी एक वजह गेम की पॉपुलैरिटी और दुनियाभर में मौजूद इसका फैन बेस भी है.

गौरतलब है कि 'एल्डन रिंग' साल 2022 में रिलीज हुआ एक एक्शन रोल-प्लेइंग वीडियो गेम है. इसे जापानी गेम डेवलपर कंपनी फ्रॉमसॉफ्टवेयर (FromSoftware) ने तैयार किया था. गेम के निर्देशक हिदेताका मियाजाकी थे. इसकी काल्पनिक दुनिया और कहानी तैयार करने में मशहूर लेखक जॉर्ज आर. आर. मार्टिन का भी अहम रोल है.

गेम की कहानी 'लैंड्स बिटवीन' (Lands Between) नाम की एक विशाल काल्पनिक दुनिया में आगे बढ़ती है. यहां कई ताकतवर किरदार, अलग-अलग गुट और रहस्यमयी जगहें देखने को मिलती हैं. इसकी कहानी के केंद्र में एक टूटी हुई 'एल्डन रिंग' है, जिसके इर्द-गिर्द पूरी दुनिया की सत्ता और संघर्ष की कहानी बुनी गई है.
 

'एल्डन रिंग' कब रिलीज होगी?

A24 'Elden Ring' Live Action Streaming Runtime Updates | Hypebeast

'एल्डन रिंग' को सिनेमाघरों में 3 मार्च 2028 को रिलीज किया जाएगा. फिलहाल, फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. साथ ही अभी A24 इसे 10 से 15 नवंबर तक लॉस एंजिल्स में होने वाले अमेरिकन फिल्म मार्केट (AFM) में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने पेश करने की तैयारी कर रहा है.

अमेजन MGM पहले ही फिल्म के इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग राइट्स का बड़ा हिस्सा हासिल कर चुका है. अब बाकी बचे अधिकारों की बिक्री पर सबकी नजरें रहेंगी. इससे यह भी तय होगा कि अलग-अलग देशों में फिल्म किस तरह दर्शकों तक पहुंचेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More