भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /एशिया कप 2027 में भी अड़ंगा बनेंगे मोहसिन नकवी; एशियन गेम्स पर भी विवाद का खतरा, कितना बचा है कार्यकाल?

एशिया कप 2027 में भी अड़ंगा बनेंगे मोहसिन नकवी; एशियन गेम्स पर भी विवाद का खतरा, कितना बचा है कार्यकाल?

पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के सिर पर जुनून और जिद सवार है. पिछले साल मेंस एशिया कप की ट्रॉफी कंट्रोवर्सी एक बार फिर महिला एशिया कप में रिपीट हुई. अब एशियन गेम्स और अगले एशिया कप पर भी सवाल है, आइए समझते हैं कि मोहसिन नकवी कब तक अड़ंगा बने रहेंगे.

Written ByKavya Yadav
Published: Sep 16, 2026, 10:53 AM IST|Updated: Sep 16, 2026, 12:40 PM IST
joinshare
एशिया कप 2027 में भी अड़ंगा बनेंगे मोहसिन नकवी; एशियन गेम्स पर भी विवाद का खतरा, कितना बचा है कार्यकाल?

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

महिला एशिया कप 2026 में पिछले साल की ट्रॉफी कंट्रोवर्सी रिपीट हुई. एक बार फिर पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की वही जिद और पागलपन देखने को मिला. भारत की दो ट्रॉफी नकवी ले गए और ट्रॉफी चोर का धब्बा और गहरा हो गया है. लेकिन कहीं न कहीं भारतीय फैंस के जेहन में सवाल होगा कि आखिर कब तक मोहसिन नकवी भारत के सामने अड़ंगा बनते रहेंगे. एशियन गेम्स का आगाज 19 सितंबर को हो रहा है, वहीं एशिया कप 2027 को लेकर भी यही सवाल कचोट रहा होगा, कि कहीं अगली बार भी भारतीय टीम खाली हाथ न लौटे.

एशिया कप 2027 का आगाज वर्ल्ड कप से पहले वनडे फॉर्मेट में होगा. वहीं, अप्रैल में मोहसिन नकवी का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. अगर एसीसी चेयरमैन के तौर पर उनका कार्यकाल नहीं बढ़ता है, तो वह अगले वनडे एशिया कप तक एसीसी के चेयरमैन नहीं रहेंगे. अपने कार्यकाल के दौरान नकवी विवादों से घिरे रहे हैं, ऐसे में उनके इस पद पर बने रहने की उम्मीद कम है. नया कोई चेयरमैन आता है, तो अगले साल भारत का कप घर आएगा.

क्या एशियन गेम्स पर भी है खतरा?

अब समझते हैं कि क्या एशियन गेम्स पर भी मेडल सेरेमनी में विवाद का खतरा है. इसके पीछे की वजह मोहसिन नकवी की बेशर्मी है. 2025 में भारतीय मेंस टीम से बेइज्जत होने के बाद, महिला एशिया कप में भी नकवी ट्रॉफी देने पहुंच गए. ऐसे में एशियन गेम्स में मौका मिला तो नकवी वहां भी बेइज्जत होने से नहीं कतराएंगे. आइए इस मुद्दे को डिटेल में समझते हैं. क्रिकेट एशिया कप का पूरा नेतृत्व एसीसी पर होता है. एशियन गेम्स में पूरा जिम्मा किसके हाथ में होता है आइए समझते हैं.

क्या एशियन गेम्स में आएंगे नकवी?

एशियन गेम्स की पूरी देखरेख ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया करती है. मेडल सेरेमनी में खास मेहमानों की लिस्ट भी ओलंपिक काउंसिल ही तय करेगी. ऐसा कोई नियम नहीं है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन का होना वहां जरूरी है. लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष के तौर पर ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया नकवी को बतौर अतिथि मेडल देने के लिए आमंत्रित कर सकती है. रिजवान की बादशाहत होगी खत्म?

ये भी पढ़ें... Analysis: ईशान किशन की 'हिट लिस्ट' में T20I का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक पीछे, क्या सूर्या-

BCCI ने पहले ही साफ कर दिया रुख

खबरों के मुताबिक महिला एशिया कप फाइनल से पहले ही बीसीसीआई ने साफ कर दिया था, कि भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी. अब एशियन गेम्स में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया विवाद से बचने के लिए नकवी को दूरही रखकर समझदारी से फैसला करना चाहेगी. एशियन गेम्स में भी भारत की मेंस और विमेंस दोनों टीमें गोल्ड और सिल्वर की दावेदार हैं. पिछले साल दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीते थे, उस दौरान मेडल सेरेमनी में राजा रंधीर सिंह ने मेडल बांटे थे. अगर नकवी को मेडल सेरेमनी के लिए आमंत्रित किया गया तो निश्चित तौर पर इस विवाद को फिर हवा मिल जाएगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Asian Games 2026