SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Analysis: उम्र सिर्फ 28 साल और खाते में 743 टी20 विकेट, राशिद खान कितने वक्त में कर सकते हैं 1000 का आंकड़ा पार?

राशिद खान के पास ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे करने का चांस है. अगले 2 से 3 साल में राशिद खान इस प्रचंड रिकॉर्ड को हासिल कर सकते हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 30, 2026, 01:41 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 01:54 PM IST
Image Credit: Rashid Khan
Join

राशिद खान मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं. दुनियाभर के बल्लेबाज राशिद खान से खौफ खाते हैं. राशिद खान ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. राशिद खान दुनिया के पहले और इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 700 या उससे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. राशिद खान ने अभी तक अपने ओवरऑल टी20 क्रिकेट करियर में 552 मैचों की 547 पारियों में 18.76 की घातक गेंदबाजी औसत और 6.68 के किफायती इकोनॉमी रेट के साथ 743 विकेट झटके हैं.

राशिद खान ने ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 5 बार फाइव विकेट हॉल और 19 बार फोर विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड बनाया है. राशिद खान का टी20 में बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 17 रन देकर 6 विकेट हासिल करना रहा है. हाल ही में राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने विकटों का दोहरा शतक भी पूरा किया है. राशिद खान टी20 इंटरनेशनल क्रिकट में 200 विकेट पूरा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते गेंदबाज बन गए हैं. राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल करियर में अभी तक 120 मैचों में 14.06 की गेंदबाजी औसत के साथ 200 विकेट हासिल किए हैं. राशिद खान का इकोनॉमी रेट इस दौरान 6.14 का रहा है.

क्या राशिद खान कर सकते हैं 1000 का आंकड़ा पार?

राशिद खान की उम्र अभी केवल 28 साल है और वह दुनियाभर की टी20 क्रिकेट लीग्स में एक्टिव हैं. यह गेंदबाज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अफगानिस्तान टीम का अहम हिस्सा है. राशिद खान अगले 2-3 सालों में ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 1000 विकेटों का आंकड़ा छू सकते हैं. दुनिया में कोई भी गेंदबाज अभी तक इस वर्ल्ड रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पाया है, लेकिन राशिद खान के पास अगले 2-3 साल में 257 विकेट लेकर ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 1000 विकेट पूरा करने का मौका है. 

दुनियाभर की क्रिकेट लीग्स में खेलते हैं राशिद

राशिद खान मौजूदा समय में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), ILT20 लीग, द मेंस हंड्रेड कॉम्पिटीशन और SA20 लीग में खेलते हैं. इससे पहले वह मेजर लीग क्रिकेट (MLC), पाकिस्तान सुपर लीग (PSL), बिग बैश लीग (BBL), कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL), टी20 ब्लास्ट, म्जांसी सुपर लीग (MSL), अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में भी खेल चुके हैं. राशिद खान ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अभी तक 153 मैचों में 179 विकेट चटकाए हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट

राशिद खान ने इसके अलावा ILT20 लीग में 8 विकेट, द मेंस हंड्रेड कॉम्पिटीशन में 43 विकेट और SA20 लीग में 27 विकेट, मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में 18 विकेट, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में 44 विकेट, बिग बैश लीग (BBL) में 98 विकेट, कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में 29 विकेट, टी20 ब्लास्ट में 34 विकेट, म्जांसी सुपर लीग (MSL) में 7 विकेट, अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) में 10 विकेट और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में 19 विकेट हासिल किए हैं. राशिद खान ने इसके अलावा अफगानिस्तान के लिए खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट झटके हैं.

राशिद खान ने किस लीग में कितने विकेट झटके

1. अफगानिस्तान (T20I) - 120 मैचों में 200 विकेट (14.06 की गेंदबाजी औसत)

2. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) - 153 मैचों में 179 विकेट (23.92 की गेंदबाजी औसत)

3. ILT20 लीग - 7 मैचों में 8 विकेट (21.87 की गेंदबाजी औसत)

4. द हंड्रेड मेंस कॉम्पिटीशन - 27 मैचों में 43 विकेट (16.83 की गेंदबाजी औसत)

5. SA20 लीग - 29 मैचों में 27 विकेट (27.51 की गेंदबाजी औसत)

6. मेजर लीग क्रिकेट (MLC) - 13 मैचों में 18 विकेट (18.00 की गेंदबाजी औसत)

7. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) - 28 मैचों में 44 विकेट (15.47 की गेंदबाजी औसत)

8. बिग बैश लीग (BBL) - 69 मैचों में 98 विकेट (17.51 की गेंदबाजी औसत)

9. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) - 27 मैचों में 29 विकेट (21.27 की गेंदबाजी औसत)

10. टी20 ब्लास्ट - 29 मैचों में 34 विकेट (22.00 की गेंदबाजी औसत)

11. म्जांसी सुपर लीग (MSL) - 4 मैचों में 7 विकेट (13.85 की गेंदबाजी औसत)

12. अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) - 9 मैचों में 10 विकेट (23.40 की गेंदबाजी औसत)

13. बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) - 15 मैचों में 19 विकेट (16.78 की गेंदबाजी औसत)

ओवरऑल टी20 क्रिकेट में राशिद खान के रिकॉर्ड्स

कुल मैच - 552

पारियां - 547

विकेट - 743

गेंदबाजी औसत - 18.76

इकोनॉमी रेट - 6.68

4 विकेट हॉल - 19 बार

5 विकेट हॉल - 5 बार

बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन - 17 रन देकर 6 विकेट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES