SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रणनीति कहें या साजिश... मोहम्मद सिराज क्यों हैं टीम इंडिया से बाहर? आंकड़े दे रहे गवाही

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज सबसे बड़ा मुद्दा बने हुए हैं. सिराज के प्लेइंग-XI से ड्रॉप होने के बाद मैनेजमेंट पर सवालों की बौछार हो गई. सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री समेत कई दिग्गजों ने मैनेजमेंट को लताड़ा है. आइए आंकड़ों से समझते हैं कि सिराज को ड्रॉप करने का फैसला कितना सही है.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 20, 2026, 18:43 IST | Updated: Nov 20, 2026, 18:59 IST
Join

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं. सिराज के ड्रॉप होते ही चारों तरफ खलबली मची हुई है. सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि दिग्गज सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री जैसे कई क्रिकेट एक्स्पर्ट ने भी मैनेजमेंट पर निशाना साधा है. आइए सिराज के आंकड़ों से समझते हैं कि सेलेक्टर्स का फैसला सही है या गलत. हालांकि, मैनेजमेंट को इस फैसले पर पछतावा नहीं है. बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि टीम का चयन सिर्फ एक दिन के लिए नहीं बल्कि पांचों दिन को देखते हुए लिया गया.

मोहम्मद सिराज को बाहर रखने का फैसला सिर्फ विकेटों की संख्या से नहीं परखा जा सकता. इसके लिए हमें 3 चीजें देखनी होंगी. पिछले 10 टेस्ट में सिराज का प्रदर्शन, विदेशी परिस्थितियों में सिराज का प्रदर्शन और न्यूजीलैंड की पिच के हिसाब से गेंदबाजों की उपयोगिता. इसके अलावा हम ये भी समझेंगे कि जिस गेंदबाज ने उनकी जगह ली है क्या वह उस स्पॉट के लिए सिराज से बेहतर है या नहीं. सिराज की जगह अंशुल कंबोज को मिली. भारतीय टीम वेलिंगटन में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज और आकाश दीप के पेस अटैक के साथ उतरी है.

1. पिछले 10 टेस्ट में सिराज का प्रदर्शन

पिछले 10 टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर नजर डालें तो ये उनके पक्ष में नजर आते हैं. सिराज ने पिछले 12 टेस्ट मैच इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेले हैं. इंग्लैंड टूर पर उन्होंने 5 टेस्ट में 23 विकेट झटके. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू 2 टेस्ट मैच में 10 विकेट अपने नाम किए. साउथ अफ्रीका के भी खिलाफ 2 घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए. अफगानिस्तान के खिलाफ इस साल एक विकेट झटका, जबकि श्रीलंका टूर पर दोनों मैचों में 2-2 विकेट अपने नाम किए. पिछले 10 टेस्ट में सिराज ने 35 विकेट लिए हैं.

2.  सिराज बनाम दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज

अब बात करें बाकी गेंदबाजों कि जिन्हें प्लेइंग-XI में रखा गया है. सबसे पहले आपको बता दें कि सिराज WTC 2025-27 चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. उन्होंने 11 मैच की 21 पारियों में 43 विकेट झटके हैं. अब तुलना करते हैं पिछले 10 टेस्ट की, जहां सिराज के नाम 35 विकेट हैं. बुमराह ने पिछले 10 टेस्ट में 44 विकेट, आकाश दीप ने 28 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने 33 विकेट झटके हैं. वहीं, बात करें कंबोज की तो उन्होंने अभी तक एक ही टेस्ट खेला है, मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ कंबोज ने डेब्यू मैच खेला और 1 विकेट झटका था.

3. विदेशी पिचों पर सिराज के आंकड़े

फैंस के जेहन में एक कन्फ्यूजन होगा कि कहीं विदेशी आंकड़ों को देखते हुए तो सिराज को नहीं ड्रॉप किया गया. आइए जान लेते हैं कि सिराज ने विदेशी पिचों पर कैसा प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका में खेला है, लेकिन न्यूजीलैंड में उन्होंने अभी तक के करियर में एक भी मुकाबला नहीं खेला है.

4. आकाश दीप और अंशुल कंबोज को क्यों मिली प्राथमिकता?

अब सवाल है कि आकाश दीप में ऐसा क्या है जो उन्हें सिराज से पहले तरजीह दी गई. आकाश दीप वो खिलाड़ी हैं जो बल्ले से भी मैच पलटने का माद्दा रखते हैं. वहीं, कंबोज की गेंद स्किड करती है, बल्लेबाज तक तेजी से पहुंचती है और उनमें सीम मूवमेंट हासिल करने की क्षमता है. हालांकि, उनका ये महज दूसरा टेस्ट मैच होगा. ऐसे में इसके पीछे मैनेजमेंट का क्या प्लान है, इसे समझना थोड़ा मुश्किल है.

5. एक्स्पर्ट की क्या राय?

सिराज को बाहर रखने का फैसला सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि कुछ एक्सपर्ट्स को भी कचोट गया. उन्होंने इस फैसले की आलचोना की. पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी इस फैसले को उचित नहीं बताया क्योंकि सिराज WTC 2025-27 चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स में चौथे स्थान पर हैं. पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने भी इस फैसले के खिलाफ बयान दिया है.

ये भी पढे़ं... केएल राहुल ने रचा इतिहास, SENA देशों में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय, सहवाग-गावस्कर भी नहीं बना पाए ये महारिकॉर्ड

6. क्या वर्कलोड हो सकता है वजह?

मोहम्मद सिराज के लिए वर्कलोड ड्रॉप करने के पीछे की वजह नहीं है. सिराज ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट खेले। इस दौरान उन्होंने 185.3 ओवर फेंके. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सिराज ने महज एक ही मैच खेला था. 2025 में सिराज पर गेंदबाजी का काफी भार था. पिछले साल की तुलना में उनके मुकाबले इस साल कम रहे हैं.

7. टीम संतुलन या पिच है वजह

वेलिंगटन में घास अधिक है और यहां पेसर्स को मदद मिलती है. ऐसे में सिराज टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकते थे. सिराज देर तक दौड़ने की क्षमता रखते हैं, ऐसे में गेंद पुरानी होने के बाद सिराज से टीम इंडिया को मदद मिल सकती थी. पहले ही दिन सिराज को ड्रॉप करने का फैसला गलत साबित हुआ. बॉलिंग अटैक अधिकतर बुमराह पर निर्भर रहा. बुमराह के 3 विकेटों की बदौलत भारत ने 70 के स्कोर पर 5 विकेट हासिल कर लिए थे, इसके बाद भी इंग्लिश टीम ने बोर्ड पर 368 रन टांग दिए. पुरानी गेंद से भारतीय गेंदबाजी फुस्स नजर आई. बुमराह ने 4 विकेट झटके, आकाश दीप ने 3, अंशुल कंबोज ने 2 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट हासिल हुआ. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES