भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /EXPLAINED: अर्शदीप को ठाकुर से किया रिप्लेस, तो सैमसन को सूर्यवंशी क्यों नहीं? जानें वैभव को ड्रॉप करने की इनसाइड स्टोरी

EXPLAINED: अर्शदीप को ठाकुर से किया रिप्लेस, तो सैमसन को सूर्यवंशी क्यों नहीं? जानें वैभव को ड्रॉप करने की इनसाइड स्टोरी

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की. लेकिन इस जीत या अफगानिस्तान से ज्यादा चर्चे वैभव सूर्यवंशी के हैं, जिन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला. हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो सवालों की झड़ी तैयार थी. आइए समझते हैं, कि आखिर वैभव को मौका देने से कोच क्यों कतरा रहे थे.

Written ByKavya Yadav
Published: Sep 18, 2026, 10:04 AM IST|Updated: Sep 18, 2026, 10:21 AM IST
joinshare
EXPLAINED: अर्शदीप को ठाकुर से किया रिप्लेस, तो सैमसन को सूर्यवंशी क्यों नहीं? जानें वैभव को ड्रॉप करने की इनसाइड स्टोरी

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की खान है, कई बार इसका खामियाजा टीम इंडिया के कोच और कप्तान को भी भुगतना पड़ता है. हेड कोच गौतम गंभीर के लिए वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में किसी एक को चुनने का एक फैसला 'आगे कुआं, पीछे खाईं' जैसा हो गया है. वैभव ने आईपीएल में एंट्री के बाद महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का दरवाजा पीट-पीटकर जुलाई में इंडिया डेब्यू किया. आईपीएल 2026 में टॉप स्कोरर थे और पिछली इंडिया सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीता. इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला. आखिर क्यों गंभीर ने सैमसन को चुना और इस फैसले के पीछे कितनी वजह थीं, आइए समझतेहैं.

एक सवाल ये भी है, कि जब अर्शदीप को यश ठाकुर रिप्लेस कर सकते हैं, सैमसन को सूर्यवंशी क्यों नहीं. यश ठाकुर का भी डेब्यू जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई में हुआ था. उन्होंने 2 मैच में 4 ही विकेट लिए थे. इस हिसाब लेकिन उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में मौका मिल गया और प्लेइंग-XI से अर्शदीप बाहर रहे. इस तर्क को देखें तो वैभव को भी आखिरी मैच में खिलाया जा सकता था.

संजू को क्यों नहीं दिया गया आराम?

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा स्थापित खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें रेस्ट देकर वैभव को मौका क्यों नहीं मिला. सैमसन पहले मैच में फ्लॉप थे, लेकिन दूसरे में फिफ्टी ठोककर वह अभिषेक के सामने रोड़ा बन गए. उन्होंने दूसरे टी20 में महज 22 गेंद में फिफ्टी ठोकी थी. इसके बाद तीसरे मुकाबले में भी लगातार दूसरा अर्धशतक ठोका. बात करें रेस्ट की, तो जुलाई में सैमसन को रेस्ट देकर वैभव को जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू कराया गया था. ऐसे में रेस्ट के तुरंत बाद वापसी कर रहे संजू को फिर बाहर बिठाना भी एक सवाल छोड़ जाता. हालांकि, अगर संजू फ्लॉप होते तर्क देकर वैभव को मौका दिया जा सकता था.

क्या डर रहे गंभीर?

वैभव सूर्यवंशी अभी महज 15 साल के हैं और मैनेजमेंट उनके साथ जल्दबाजी भी नहीं करना चाहेगा. वैभव इस तरह की फॉर्म में हैं, कि अगर उन्हें मौका मिलता और बल्ले से कोई रिकॉर्डतोड़ पारी आती तो उन्हें बाहर करना मुश्किल हो जाता. सैमसन के करियर पर भी तलवार लटक सकती थी. चूंकि वैभव के पास अभी बहुत समय है, ऐसे में जब तक सैमसन के प्रदर्शन का ग्राफ नहीं गिरता, उन्हें बेवजह ड्रॉप करना बेतुका फैसला होगा. गौतम गंभीर ने भी सैमसन का टीम के लिए योगदान गिनाते हुए वैभव के ड्रॉप होने करने पर खुलकर बात की.

                                        खास लिस्ट में सैमसन

 

खिलाड़ी (Player)रन (Runs)पारियां (Innings)
विराट कोहली (Virat Kohli)
14,218


 

413


 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
12,531


 

459


 

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
9,797


 

331


 

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)
9,729


 

347


 

संजू सैमसन (Sanju Samson)
9,027


 

334

क्या बोले गौतम गंभीर?

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा, "वैभव के नजरिए से देखें तो बात बिल्कुल साफ है, कि उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा. हम जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है. हमें पता है, कि वह क्या कर सकते हैं. लेकिन फिर भी, जिसने कई सालों से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, उसे तरजीह मिलेगी. अभी-अभी टीम में आया है, जब भी उन्हें मौका मिलेगा, उन्हें भी लंबे समय तक खेलने का मौका दिया जाएगा."

गंभीर के लिए मुश्किल था फैसला

उन्होंने आगे कहा, "भारतीय क्रिकेट का यही मतलब है. हम कॉम्पिटिशन चाहते हैं, हम ड्रेसिंग रूम में टैलेंट चाहते हैं. लेकिन कभी-कभी क्रिकेट में ऐसा ही होता है, चाहे 15 साल का खिलाड़ी हो या 30 साल का आपको मौके का इंतजार करना ही पड़ता है. ये सबसे मुश्किल फैसला होता है."

ये भी पढ़ें... रोहित शर्मा, फिन एलन और शिवम दुबे... अभिषेक शर्मा ने गिन-गिन कर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 34 गेंद पर ठोक डाले 108 रन

एक सीरीज के बाद बुरे नहीं बनते प्लेयर्स

संजू सैमसन के साथ ये पहली बार नहीं है, जब उनके कॉम्पटीशन में कोई खड़ा है. कई प्लेयर्स आए, जिनके चलते उन्हें बाहर बैठना पड़ा. एक समय ऋषभ पंत के चलते सैमसन को मौके नहीं मिले. उनके करियर में उतार-चढ़ाव देखने को सालों से मिला. लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद काया पलट चुकी है. सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे, क्योंकि उन्होंने बड़े मुकाबलों में जीत दिलाई है. गंभीर ने सैमसन का सपोर्ट किया और कहा कि कोई भी खिलाड़ी एक सीरीज में बुरा नहीं बन जाता और वह टी20 वर्ल्ड कप के कॉम्बिनेशन के साथ ही आगे जाना चाहते थे.

इंग्लैंड टूर पर सैमसन को करना पड़ा था ड्रॉप

गंभीर ने सैमसन पर आगे कहा, "मुझे लगता है कि सैमसन ने दिखा दिया कि वह क्या कर सकते हैं. कोई बिना टैलेंट के वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' नहीं बनता, इसलिए उन्होंने काफी कुछ किया है. जाहिर है, यह मुश्किल था, शायद मेरे कोचिंग करियर का सबसे मुश्किल फैसला उन्हें उस इंग्लैंड सीरीज से बाहर करना था, क्योंकि उससे पहले उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया था. लेकिन फिर, कभी-कभी आपको खिलाड़ियों की फॉर्म को भी देखना पड़ता है. मेरे नजरिए से, मैं उसी कॉम्बिनेशन के साथ वापस जाना चाहता था जो वर्ल्ड कप के दौरान था, क्योंकि तीन या चार बार नाकाम होने से वे खिलाड़ी बुरे नहीं हो जाते. अगर कोई टीम एक वर्ल्ड कप से दूसरे वर्ल्ड कप तक बिना हारे जाती है और वर्ल्ड कप जीतती है, तो अचानक एक सीरीज के बाद वे बुरे खिलाड़ी नहीं बन जाते."
 

Add Zee News as a Preferred Source