SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन हैं कुमार कुशाग्र? धोनी के स्टेट से निकला 21 साल का टैलेंटेड विकेटकीपर बल्लेबाज, पहली बार भारत की वनडे टीम में मिला मौका

भारत की वनडे इंटरनेशनल टीम में पहली बार झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का सेलेक्शन हुआ है. न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम 4 नवंबर से 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 17, 2026, 12:18 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 08:36 PM IST
Image Credit: Kumar Kushagra
Join

भारत की वनडे इंटरनेशनल टीम में पहली बार झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का सेलेक्शन हुआ है. न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम 4 नवंबर से 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत की अलग टीम चुनी गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में केएल राहुल नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह कीवी टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम के साथ तैयारियों में जुट जाएंगे.

ईशान किशन और कुमार कुशाग्र को ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे इंटरनेशनल मैचों के लिए भारत के वनडे स्क्वॉड में चुना गया है. कुमार कुशाग्र को ईशान किशन के कवर के लिए बैकअप विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है. कुमार कुशाग्र को हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया-A टीम में ऋषभ पंत की जगह शामिल किया गया था. आखिरी दो ODI मैचों के लिए ईशान किशन उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे. वहीं, श्रेयस अय्यर चौथे और पांचवें ODI मैचों के लिए भारत के कप्तान होंगे.

ये भी पढ़ें- सेलेक्शन कमेटी में होगी वसीम जाफर और रमेश पोवार की एंट्री? BCCI ने लिया इंटरव्यू, प्रज्ञान ओझा की कुर्सी पर खतरा!

कौन हैं कुमार कुशाग्र?

कुमार कुशाग्र को किशोरावस्था से ही भारत के सबसे होनहार विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक माना जाता रहा है. अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान, नागालैंड के खिलाफ एक प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में कुमार कुशाग्र ने सिर्फ 269 गेंदों पर 266 रन बनाए थे. 17 साल 144 दिन की उम्र में, कुमार कुशाग्र फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए.

जावेद मियांदाद का तोड़ा था रिकॉर्ड

इसके साथ ही, कुमार कुशाग्र ने पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद के 46 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इस पारी ने घरेलू क्रिकेट में उनकी दमदार एंट्री कराई और यह साबित किया कि कुमार कुशाग्र आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा लंबी पारियां खेलने की भी क्षमता रखते हैं. कुशाग्र को पहला बड़ा ब्रेक साल 2016 की विनू मांकड़ ट्रॉफी में मिला. तीन साल बाद, 2019 के टूर्नामेंट में वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, जहां उन्होंने सात मैचों में कुल 535 रन बनाए.

ये भी पढ़ें- Analysis: रवींद्र जडेजा का वर्ल्ड कप ड्रीम ओवर! सेलेक्टर्स ने वनडे टीम में क्यों नहीं दिया मौका? 3 वर्ल्ड कप खेलने का रखते हैं अनुभव

23 अक्टूबर को अपना 22वां जन्मदिन मनाएंगे

कुमार कुशाग्र का भारत की ODI टीम में चुना जाना एक सरप्राइज था, क्योंकि वह कभी सीनियर नेशनल टीम के लिए नहीं खेले हैं. शुक्रवार शाम को अपने करियर में पहली बार भारत की ODI टीम में चुने जाने के बाद, कुमार कुशाग्र ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर BCCI की उस पोस्ट को शेयर किया, जिसमें टीम की घोषणा की गई थी और साथ में लिखा, 'आमीन.' उनकी यह पोस्ट अब इंटरनेट पर वायरल हो गई है. कुमार कुशाग्र 23 अक्टूबर को अपना 22वां जन्मदिन मनाएंगे. कुमार कुशाग्र ने 40 लिस्ट-ए मैच खेले हैं और 1387 रन बनाए हैं. लिस्ट-ए में उनके नाम दो शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES