SRH की मालकिन या मास्टरमाइंड? संभालती हैं बड़ी जिम्मेदारी, ऑक्शन से लेकर क्रिकेट के मैदान तक काव्या मारन के चर्चे
म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दावा किया है कि इस कपल की शादी नवंबर के महीने में होगी.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सह-मालकिन और CEO काव्या मारन एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरें हैं कि उनकी शादी मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ इसी साल नवंबर में होगी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पुष्टि की है कि अनिरुद्ध रविचंदर इस साल नवंबर में अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं और IPL फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स हैदराबाद' की मालकिन काव्या मारन से शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा.
काव्या मारन के पास शानदार और मंहगी गाड़ियों का बेहतरीन बेड़ा मौजूद है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उनकी व्यक्तिगत कुल संपत्ति 409 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है. काव्या मारन IPL ऑक्शन के दौरान किस खिलाड़ियों को खरीदना है और किसे नहीं, इससे जुड़े सभी बड़े फैसले खुद करती हैं. काव्या मारन को सलाह देने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम मैनेजमेंट के सभी अधिकारी मौजूद रहते हैं. ऑक्शन टेबल हो या स्टेडियम में जाकर अपनी टीम को चीयर करना हो, काव्या मारन अपने एक्सप्रेशंस और खूबसूरती से खूब चर्चाएं लूटती हैं.
SRH में संभालती हैं बड़ी जिम्मेदारी काव्या मारन
काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में भी भारी कमाई करती हैं. काव्या मारन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की पुत्री हैं और सनराइजर्स हैदराबाद उन्हीं के समूह का हिस्सा है. इस नाते वह पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन की भतीजी भी लगती हैं.
कौन हैं काव्या मारन?
काव्या मारन वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं. काव्या मारन के पास सन टीवी नेटवर्क का ओटीटी प्लेटफॉर्म 'सन नेक्स्ट' (Sun NXT) भी है. 34 वर्षीय काव्या सीधे तौर पर 'सन म्यूजिक' से भी जुड़ी हुई हैं. काव्या मारन ने एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता के बिजनेस में आने का फैसला लिया था. काव्या मारन ने अपनी ही कंपनी सन टीवी नेटवर्क में बतौर इंटर्न भी काम करके अनुभव किया था.
सनराइजर्स हैदराबाद की वैल्यू कितनी?
कलानिधि मारन की कुल संपत्ति (नेट वर्थ) लगभग 24,600 करोड़ रुपये आंकी गई है. मनोरंजन क्षेत्र में, वे टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार से पीछे हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 36,300 करोड़ रुपये है. कलानिधि मारन परिवार की प्रॉपर्टी का बड़ा सोर्स सन टीवी नेटवर्क है, जिसमें कलानिधि का बड़ा शेयर है. वे आईपीएल फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स हैदराबाद' के मालिक भी हैं. Iplowners.com.in के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद की वैल्यू 17,500 करोड़ रुपये से 18,400 करोड़ रुपये के बीच है, जो इसे आईपीएल फ्रेंचाइजियों में चौथे स्थान पर रखती है. काव्या मारन की अपनी निजी नेट वर्थ लगभग 409 करोड़ रुपये आंकी गई है.
सबसे बड़े मीडिया घरानों में शामिल है सन ग्रुप
सन ग्रुप भारत के सबसे बड़े मीडिया समूहों में शुमार है, जिसके अंतर्गत करीब 37 टेलीविजन चैनल, डिजिटल स्ट्रीमिंग ऐप 'सन NXT' और 'रेड एफएम' जैसे रेडियो नेटवर्क संचालित होते हैं. काव्या मारन की देखरेख में ही सन ग्रुप ने खेल जगत में अपनी इंटरनेशनल उपस्थिति को और अधिक मजबूत किया है.