भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /बेंच पर कट गई पूरी T20I सीरीज, कप्तान श्रेयस अय्यर का खुलासा, क्यों वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से किया बाहर?

बेंच पर कट गई पूरी T20I सीरीज, कप्तान श्रेयस अय्यर का खुलासा, क्यों वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से किया बाहर?

वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाज को धैर्य रखने की सलाह दी और संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा की तारीफ की.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 18, 2026, 07:20 AM IST|Updated: Oct 18, 2026, 08:32 PM IST
joinshare
बेंच पर कट गई पूरी T20I सीरीज, कप्तान श्रेयस अय्यर का खुलासा, क्यों वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से किया बाहर?
Image Credit: Vaibhav Sooryavanshi And Shreyas Iyer

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी की पूरी T20I सीरीज बेंच पर कटवा दी. 15 साल के इस बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज 2-2 से ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बताया कि आखिर क्यों वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ इस पूरी T20I सीरीज के दौरान पांचों मैचों में बेंच पर बैठाना पड़ा.

कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को धैर्य रखने और अपने खेल पर काम जारी रखने की सलाह दी है, भले ही उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. बेंगलुरु में बारिश से प्रभावित पांचवां मैच रद्द होने के बाद, यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई. वैभव सूर्यवंशी पांचों मैचों में से किसी में भी नहीं खेले. भारत के लिए उनका आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स का फाइनल था. इस युवा खिलाड़ी ने 8 T20I मैचों में 186 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू बना आफत, PCB ने निकाला बदला, एथरटन-नासिर को अचानक किया बाहर

बेंच पर कट गई वैभव सूर्यवंशी की पूरी T20I सीरीज

पूरी सीरीज के दौरान भारत ने अनुभवी ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर ही भरोसा जताया. सैमसन ने पांच मैचों में 168 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 145 रन जोड़े. दोनों बल्लेबाजों ने दो-दो अर्धशतक लगाए, जिसकी वजह से वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो गया. पांचवें T20I के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह वैभव सूर्यवंशी को अपनी तैयारियों पर भरोसा रखने और मौके न मिलने की चिंता करने के बजाय शांत रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'मैं बस उससे (वैभव सूर्यवंशी) यही कहता रहता हूं कि तुम्हें अपने मौके जरूर मिलेंगे.'

कप्तान श्रेयस अय्यर का खुलासा

कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'अगर आप अपनी प्रक्रिया पर लगातार काम करते रहें, अपना माइंडसेट हल्का रखें और मौके न मिलने के बारे में ज्यादा न सोचें, तो कभी-कभी आपको इंतजार करना पड़ता है. हमारे पास दो शानदार ओपनर हैं, जिन्होंने पूरी सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.' श्रेयस अय्यर ने कहा कि अगर दूसरे और चौथे मैच में गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया होता, तो भारत सीरीज का नतीजा और बेहतर ला सकता था. उन मैचों में गेंदबाजों ने 240 से ज्यादा रन लुटा दिए थे. गेंदबाजी में संघर्ष के बावजूद, उन्होंने टीम की बल्लेबाजी की तारीफ की और वेस्टइंडीज के शानदार प्रदर्शन को भी सराहा.

ये भी पढ़ें- 8 बल्लेबाजों के चक्कर में बर्बाद हुई गेंदबाजी? सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खोटी, भविष्य के लिए दी बड़ी नसीहत

वेस्टइंडीज को जात का पूरा श्रेय

श्रेयस अय्यर ने कहा, 'वेस्टइंडीज को पूरा श्रेय जाता है, उन्होंने बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाजी की. शाई होप की तारीफ करनी होगी, उनका खेल लाजवाब था. हार के बाद भी वापसी करने की क्षमता (हमारी बड़ी खूबियों में से एक) रही. हम पूरे समय निरंतरता नहीं बनाए रख सके, जो कि सीखने के लिए एक अच्छा सबक है. आज भी, जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, वह शानदार था.'

न्यूजीलैंड में होने वाली सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण होगी

श्रेयस अय्यर ने कहा, 'अब न्यूजीलैंड में होने वाली सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण होगी.' वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया. उन्होंने चार पारियों में 190 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था. बारिश के कारण छोटे किए गए पांचवें मैच में, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने एक शानदार स्कोर खड़ा किया. ईशान किशन ने सिर्फ 10 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि नमन धीर 6 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों शमार स्प्रिंगर और कीमो पॉल ने 2-2 विकेट लिए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Vaibhav Sooryavanshi