SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IPL 2027 मिनी ऑक्शन की पूरी ABCD, कब और कहां लगेगी बोली, 66 स्लॉट्स के लिए सेलेक्शन की उम्मीद करेंगे ये खिलाड़ी

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. 10 फ्रेंचाइजी टीमों के पास भरने के लिए अधिकतम 66 स्लॉट हैं, जिनमें से 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 25, 2026, 10:17 IST | Updated: Nov 25, 2026, 10:40 IST
Image Credit: IPL 2027 Auction
Join

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन इस बार भारत में आयोजित होगा. IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजियां 16 दिसंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे (IST) गोवा में इकट्ठा होंगी. प्लेयर रिटेंशन विंडो खत्म होने के बाद सभी 10 टीमों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें 55 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं. अब टीमों के पास 66 स्लॉट खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए उनके पास कुल 297.95 करोड़ रुपये का पर्स बचा हुआ है.

IPL 2027 मिनी ऑक्शन में 'राइट टू मैच' कार्ड की सुविधा नहीं होगी, इसलिए अगर कोई फ्रेंचाइजी किसी रिलीज किए गए खिलाड़ी को वापस अपनी टीम में लेना चाहती है, तो उसे बाकी सभी फ्रेंचाइजियों से ज्यादा बोली लगानी होगी. बता दें कि साल 2024 के बाद यह पहला मौका है, जब IPL की नीलामी भारत में होने जा रही है. पिछले तीन IPL ऑक्शन विदेश में (दुबई, जेद्दा और अबू धाबी) आयोजित किए गए थे.

1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. 10 फ्रेंचाइजी टीमों के पास भरने के लिए अधिकतम 66 स्लॉट हैं, जिनमें से 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं. नीलामी से पहले इस लिस्ट में काफी कटौती होने की उम्मीद है. इस लिस्ट में 184 कैप्ड खिलाड़ी, 994 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी शामिल हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास सबसे बड़ा पर्स

10 टीमों ने पहले ही 184 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये की रकम बची है. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास 41.65 करोड़ रुपये और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास 40.15 करोड़ रुपये हैं. गुजरात टाइटंस (GT) के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं. दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमों में सबसे ज्यादा जगहें खाली हैं, दोनों में 9-9 जगहें खाली हैं. गुजरात टाइटंस (GT) में 3 जगहें खाली हैं, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं.

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन की पूरी जानकारी

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन कब और कितने बजे होगा?

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे (IST) से शुरू होगा.

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन कहां आयोजित होगा?

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन भारत के गोवा में ITC ग्रैंड गोवा में आयोजित होगा.

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन कहां देख सकते हैं?

भारतीय दर्शक IPL 2027 का मिनी ऑक्शन स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी 1 और स्टार स्पोर्ट्स खेल पर होगा. इसके अलावा, जियोहॉटस्टार पर अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में इसकी स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन में कौन होगा ऑक्शनर?

मल्लिका सागर IPL 2027 के मिनी ऑक्शन को होस्ट करेंगी और ऑक्शन कराएंगी.

10 टीमों के पास कुल कितना पर्स बचा और कितने स्लॉट खाली?

सभी 10 टीमों के पास 66 स्लॉट खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए उनके पास कुल 297.95 करोड़ रुपये का पर्स बचा हुआ है.

IPL 2027 के लिए कुल कितने खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन?

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया गया?

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने पहले ही 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन में 'राइट-टू-मैच' कार्ड (RTM) नियम होगा या नहीं?

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन में 'राइट-टू-मैच' कार्ड (RTM) नियम नहीं होगा. यह एक मिनी ऑक्शन है, इसलिए टीमों के पास 'राइट-टू-मैच' कार्ड (RTM) का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा. बता दें कि 'राइट-टू-मैच' कार्ड (RTM) नियम के इस्तेमाल के जरिए टीमें अपने पिछले सीजन की टीम में शामिल रहे किसी खिलाड़ी को वापस अपनी टीम में ला सकती हैं.

एक IPL टीम के स्क्वॉड का कितना बड़ा साइज होना चाहिए?

एक IPL टीम के स्क्वॉड में कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी होने चाहिए, जिनमें से ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं.

रिटेंशन के बाद हर टीम के पास बची हुई रकम (करोड़ में)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - 41.65 करोड़, कितने स्लॉट बाकी - 8 (विदेशी - 3)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - 28.05 करोड़, कितने स्लॉट बाकी - 6 (विदेशी - 2)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - 40.15 करोड़, कितने स्लॉट बाकी - 7 (विदेशी - 3)

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) - 47.45 करोड़, कितने स्लॉट बाकी - 7 (विदेशी - 3)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) - 39.5 करोड़, कितने स्लॉट बाकी - 9 (विदेशी - 4)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - 14.15 करोड़, कितने स्लॉट बाकी - 5 (विदेशी - 1)

राजस्थान रॉयल्स (RR) - 27.05 करोड़, कितने स्लॉट बाकी - 6 (विदेशी - 3)

गुजरात टाइटंस (GT) - 8.75 करोड़, कितने स्लॉट बाकी - 3 (विदेशी - 2)

पंजाब किंग्स (PBKS) - 18.6 करोड़, कितने स्लॉट बाकी - 6 (विदेशी - 2)

मुंबई इंडियंस (MI) - 32.6 करोड़, कितने स्लॉट बाकी - 9 (विदेशी - 2)

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले बड़े खिलाड़ी

बेस प्राइस: 2 करोड़

फजलहक फारूकी, मुजीब रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, झाए रिचर्डसन, माहली बियर्डमैन, स्पेंसर जॉनसन, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, सैमुअल बिलिंग्स, सोनी बेकर, थॉमस करन, आवेश खान, दीपक चाहर, एडम मिल्ने, बेंजामिन सियर्स, बेवॉन-जॉन जैकब्स, डेरिल मिशेल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, विलियम ओ'रूर्के, एनरिक नॉर्किया, गेराल्ड कोएत्जी, मथीशा पथिराना, वानिंदु हसरंगा, शाई होप, शिमरोन हेटमायर

बेस प्राइस: 1.50 करोड़

अल्लाह गजनफर, डैनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ, डेविड वीज, रैसी वैन डेर डुसेन, जेडन सील्स, कीमो पॉल

बेस प्राइस: 1.25 करोड़

एश्टन एगर, बिली स्टैनलेक, काइल मेयर्स, मैथ्यू फोर्ड

बेस प्राइस: 1 करोड़

गुलबदीन नायब, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी ईसाखिल, क्रिस्टोफर लिन, मैथ्यू कुहनेमैन, निखिल चौधरी, स्कॉट बोलैंड, रिषाद हुसैन, टाइमल मिल्स, आकाश दीप, जयदेव उनादकट, तुषार देशपांडे, उमेश यादव, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, जैक फोल्क्स, डुआन जानसेन, मार्केस एकरमैन, मैथ्यू ब्रेट्जके, ओटनिल बार्टमैन, चरिथ असलंका, दुष्मंथा चमीरा, कुसल मेंडिस, महीश तीक्षणा, सोनल दिनुशा, आंद्रे फ्लेचर, जॉन कैंपबेल, न्यूमैन न्यामहूरी.

IPL 2027 रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स

ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड), जैक एडवर्ड्स (ट्रेड), अकील होसेन, नूर अहमद, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल.

लखनऊ सुपर जाइंट्स

अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बदौनी, दिग्वेश राठी, जोश इंग्लिस, कुलदीप यादव (ट्रेड), मयंक यादव, मिचेल मार्श, मोहसिन खान, मुकुल चौधरी, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, सैम कुरेन (ट्रेड), शाहबाज अहमद.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार, विराट कोहली, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, यश दयाल.

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, अर्शदीप सिंह (ट्रेड), कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, रघु शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद

पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, ब्रायडन कार्से, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, ईशान मलिंगा, टी नटराजन (ट्रेड), नाथन एलिस (ट्रेड), खलील अहमद (ट्रेड)

पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या (ट्रेड), मार्को यानसेन, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, मुशीर खान, बेन द्वारशुइस, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह.

राजस्थान रॉयल्स

अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा, दासुन शनाका, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मणिमारन सिद्धार्थ (ट्रेड), मोहम्मद शमी (ट्रेड), नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, रवींद्र जडेजा, रियान पराग, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, वैभव सूर्यवंशी, यश राज पुंजा, यशस्वी जायसवाल.

दिल्ली कैपिटल्स

आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, विप्रज निगम, आकिब नबी, मुकेश कुमार, जीशान अंसारी (ट्रेड), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, डेविड मिलर, ऋषभ पंत (ट्रेड), केएल राहुल, समीर रिजवी, काइल जेमिसन, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, ट्रिस्टन स्टब्स.

गुजरात टाइटंस

अनुज रावत, कैगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र, राशिद खान, ग्लेन फिलिप्स, मानव सुथार, साई सुदर्शन, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, हर्षल पटेल (ट्रेड), अरशद खान, टॉम बैंटन, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जोस बटलर, आर साई किशोर.

कोलकाता नाइट राइडर्स

अनुकूल रॉय, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.

IPL 2027 रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स

एमएस धोनी (रिटायर्ड), प्रशांत वीर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, डियान फॉरेस्टर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा, मैट हेनरी, मैट शॉर्ट, जैक फॉल्केस.

लखनऊ सुपर जाइंट्स

अवेश खान, मैथ्यू ब्रीत्जके, वानिंदु हसरंगा, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, हिम्मत सिंह.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल, स्वप्निल सिंह.

मुंबई इंडियंस

ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, मयंक मार्कंडेय, मयंक रावत, कृष भगत, महिपाल लोमरोर, रॉबिन मिंज, रुचित अहीर.

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रैविस हेड, जयदेव उनादकट, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, डेविड पायने, अमित कुमार, कामिंडु मेंडिस, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, शिवम मावी.

पंजाब किंग्स

नेहल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन, पाइला अविनाश, मिशेल ओवेन, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद.

राजस्थान रॉयल्स

एडम मिल्ने, इमानजोत चहल, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, रवि सिंह, शिम्रोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, विग्नेश पुथुर, युद्धवीर सिंह चरक.

दिल्ली कैपिटल्स

मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, करुण नायर, साहिल पारख, अजय मंडल, रेहान अहमद, दुष्मंथा चमीरा.

गुजरात टाइटंस

शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, कॉनर एस्टरहुइजन, पृथ्वीराज यारा.

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे (रिटायर्ड), आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, दक्ष कामरा, लवनिथ सिसौदिया, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह, उमरान मलिक.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES