SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वकार यूनुस ने सचिन-कोहली को चुना सर्वश्रेष्ठ: वैभव सूर्यवंशी पर क्या कहा? सईद अनवर को बताया वीरेंद्र सहवाग से बेहतर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने अपने देश के खिलाड़ियों के खिलाड़ियों के ऊपर अधिकांश भारतीय खिलाड़ियों को तरजीह दी है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं चुनने के कारण सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग भी हो रही है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 29, 2026, 10:32 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 10:41 PM IST
Image Credit: विराट कोहली, बाबर आजम, जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी, वकार यूनुस. BCCI/AP/PCB
Join

भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही लगातार क्रिकेट मैच नहीं हो रहा है, लेकिन दोनों देशों के खिलाड़ियों को जोड़कर चर्चाओं का दौर बना रहता है. इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस ने एक इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, इंजमाम उल हक और बाबर आजम जैसे प्लेयर्स को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग से बेहतर सईद अनवर को बता दिया. इससे सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग भी हुई है. यहां तक कि अधिकांश मौकों पर भारतीय प्लेयर्स को बेहतर बताने के कारण वकार अपने देश में भी ट्रोल हो रहे हैं.

वकार ने भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट स्टार्स के बीच कुछ दिलचस्प चुनाव किए हैं. एक रैपिड फायर राउंड में उन्होंने ज्यादातर तुलनाओं में भारतीय महान खिलाड़ियों का साथ दिया और अपनी कंबाइंड भारत-पाकिस्तान इलेवन में सिर्फ एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को चुना है. वकार ने अपने करियर में कई बार भारतीय टीम का सामना किया है. 2003 में वह सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम के सामने वर्ल्ड कप में वह पाकिस्तान के कप्तान भी थे. उस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी.

बाबर और विराट में कौन बेहतर?

वकार ने शुभंकर मिश्रा पॉडकास्ट में रैपिड फायर के दौरान उन्होंने कुछ चौंकाने वाले सेलेक्शन किए हैं. उन्होंने दिग्गज पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद के ऊपर भारत के दो वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुनकर टीम इंडिया के फैंस को खुश कर दिया. इसके अलावा उन्होंने पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के ऊपर सचिन तेंदुलकर और बाबर आजम के ऊपर विराट कोहली को चुना.

भारतीय खिलाड़ियों के प्रति वकार का झुकाव

वकार से रैपिड फायर राउंड में सबसे पहले पूछा गया कि सचिन और इंजमाम से बेहतर कौन है, तो उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान तेंदुलकर का नाम लिया. बाबर और विराट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने विराट को वरीयता दी. यहां तक कि उन्होंने पाकिस्तान के 'प्रीमियम' फास्ट बॉलर कहे जाने वाले शाहीन अफरीदी के ऊपर भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुना. उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी ओपनर सईद अनवर को भारत के विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग की जगह सबको चौंका दिया. यूनिस खान के ऊपर राहुल द्रविड़ और जावेद मियांदाद के ऊपर धोनी का चुनाव किया.

ये भी पढ़ें: 5-0 से क्लीन स्वीप का टारगेट: पहली गेंद से बाउंड्री या गेम को डीप ले जाना? टीम इंडिया के उपकप्तान ने बताया प्लान

मियांदाद से बेहतर फिनिशर हैं धोनी: वकार

जब मैच को फिनिश करने के मामले में मियांदाद और धोनी में से बेहतर के बारे में पूछा गया तो वकार ने कहा, ''मुझे लगता है कि धोनी ने अपने करियर में ज्यादा मैच जिताए हैं. जावेद भाई ने भी किए हैं, लेकिन मैं धोनी का चुनाव करूंगा.'' वकार ने इसके बाद भी भारतीय खिलाड़ियों का पक्ष लेना जारी रखा. उन्होंने फखर जमान के ऊपर रोहित शर्मा, मिस्बाह उल हक के ऊपर वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद आमिर के ऊपर मोहम्मद शमी को चुना.

ये भी पढ़ें: क्या है 'Temple' डिवाइस? शुभमन गिल के माथे पर दिखी यह सीक्रेट टेक्नोलॉजी, सेंसर पहनकर बहाया पसीना

वैभव को चुनने पर वकार ने किया इनकार

वकार से जब युवा खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गोलमटोल जवाब दिया. उनसे वैभव सूर्यवंशी और समीर मिन्हास में से किसी को चुनने के लिए गया. इस बार वकार ने किसी का चयन नहीं किया. 15 साल के वैभव भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं. वहीं, 20 साल के समीर मिन्हास पाकिस्तान के अगले सुपरस्टार कहे जाते हैं, लेकिन अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES