App

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट: JLN स्‍टेडियम में आज सजेगी महफिल, आधी रात तक दौड़ेगी मेट्रो; वेन्यू पर नहीं मिलेगी पार्किंग

दिल्‍ली में आज दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्‍सर्ट होने जा रहा है. स्‍टेडियम में नो-पार्किंग और रात 10 बजे शो खत्‍म होने के सख्‍त नियम तय हैं. फैंस की फैसिलिटी के लिए मेट्रो आधी रात तक दौड़ेगी. अगर आप भी इस कॉन्‍सर्ट में जा रहे हैं, तो ये जरूरी बातें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट: JLN स्‍टेडियम में आज सजेगी महफिल, आधी रात तक दौड़ेगी मेट्रो; वेन्यू पर नहीं मिलेगी पार्किंग
Image Credit: दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट

पंजाबी सिंगर और एक्‍टर दिलजीत दोसांझ आज 30 अक्‍टूबर को दिल्‍ली में अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ की शानदार शुरुआत करने जा रहे हैं. ये बड़ा म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में ऑर्गेनाइज किया जा रहा है. अपने इस बड़े इवेंट से ठीक एक दिन पहले दिलजीत ने इंस्‍टाग्राम लाइव आकर अपने फैंस के साथ कई जरूरी बातें शेयर कीं. उन्‍होंने लोगों से अपील की कि वे समय रहते इवेंट में पहुंचें, ताकि कोई दिक्‍कत न हो. दिल्‍ली में उनके इस लाइव परफॉर्मेंस को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.

हर कोई दिलजीत के गानों पर झूमने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. कॉन्‍सर्ट में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा फैसला लिया. फैंस को घर लौटने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए शहर में मेट्रो सर्विस देर रात तक चालू रखी जाएंगी. इसके साथ ही ‘दिल्‍ली मेट्रो सारथी’ मोबाइल ऐप पर QR टिकट खरीदने की समय सीमा भी एक घंटा आगे बढ़ा दी गई है. एडमिनिस्ट्रेशन ने साफ किया कि एयरपोर्ट एक्‍सप्रेस लाइन और रैपिड मेट्रो गुरुग्राम को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो देर रात कर चलेगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वेन्यू पर नहीं मिलेगी पार्किंग

इंस्‍टाग्राम लाइव के दौरान दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस को एक बहुत जरूरी चेतावनी भी दी. उन्‍होंने बताया कि कॉन्‍सर्ट ग्राउंड के आसपास गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग की बिल्‍कुल जगह नहीं है. इसलिए उन्‍होंने लोगों को अपनी प्राइवेट गाड़ी लाने के बजाय मेट्रो से आने की सलाह दी, ताकि वे ट्रैफिक जाम और सड़कों के डायवर्जन में न फंसें. दिलजीत ने बताया कि शो रात ठीक 10 बजे बंद कर दिया जाएगा, क्‍योंकि एडमिनिस्ट्रेशन ने इसके लिए बेहद कड़े नियम बनाए हैं. उन्‍होंने फैंस से कहा कि वे शाम 6:30 बजे तक अपनी सीट पर बैठ जाएं.

गाने की लिस्‍ट और अगली परफॉर्मेंस की जानकारी

इसके साथ ही दिलजीत ने फैंस को बताया कि गानों की लिस्‍ट काफी लंबी है और समय की पाबंदी के चलते उन्‍हें कुछ गानों को लिस्‍ट से हटाना भी पड़ सकता है. इस दौरान उन्‍होंने खुलासा किया कि वे अपने फेमस गाने ‘जिंद माही आजा वे’ को इस बार नहीं गाएंगे, लेकिन फैंस को ‘सांसों की माला’ गाना लाइव सुनने को जरूर मिलेगा. इसके अलावा दिलजीत ने एक और बड़ा खुलासा किया कि दिल्‍ली में उन्‍हें सिर्फ एक ही दिन के कॉन्‍सर्ट की परमिशन मिली है. अब देश की राजधानी में उनका अगला बड़ा कॉन्‍सर्ट सीधे साल 2028 में देखने को मिलेगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सिंगिंग के साथ फिल्‍मों में भी सक्रिय हैं दिलजीत

दिलजीत दोसांझ न सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर हैं, बल्कि वे भारतीय सिनेमा में एक दमदार एक्टर के तौर पर भी अपनी शानदार पहचान बना चुके हैं. वे बड़े परदे पर अपनी एक्टिंग और बिजी म्‍यूजिक टूर के बीच बैलेंस बनाकर चलते हैं. उनकी फिल्‍मों को भी दर्शक उतना ही प्‍यार देते हैं, जितना उनके लाइव ट्रैक्‍स को. देश-विदेश में उनके गानों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. यही वजह है कि जब भी उनका कोई बड़ा शो होता है, तो पूरा शहर उस म्‍यूजिकल माहौल में पूरी तरह से डूब जाता है और टिकटों की मारामारी मच जाती है.

देशभर के प्रमुख शहरों में घूमेगा यह म्‍यूजिक टूर

दिलजीत दोसांझ का ये ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ सिर्फ दिल्‍ली में नहीं, बल्कि इस टूर का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. दिल्‍ली-एनसीआर में 30 अक्‍टूबर को धमाकेदार शुरुआत के बाद ये शो 15 नवंबर को इंदौर पहुंचेगा. इसके बाद 21 नवंबर को अहमदाबाद और 27 नवंबर को मुंबई में कॉन्सर्ट होगा. वहीं, महीने के आखिर में 29 नवंबर को बेंगलुरु और फिर 5 दिसंबर को लखनऊ के फैंस को दिलजीत लाइव झूमने का मौका देंगे. कुल मिलाकर आने वाले दिनों में देश के कई बड़े शहरों में उनका जबरदस्‍त म्‍यूजिकल सफर जारी रहने वाला है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More