SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हार के बाद भी छाए किंग कोहली: जिसने पहले ही ओवर में उड़ाए स्टंप्स, उसे ही विराट ने गिफ्ट की टीम इंडिया की जर्सी

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में खाता नहीं खोल पाए. उन्हें कीवी गेंदबाज मैट हेनरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया. इस मैच में हार के बाद विराट ने कुछ ऐसा किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 13, 2026, 22:12 IST | Updated: Nov 13, 2026, 22:17 IST
Image Credit: विराट कोहली और मैट हेनरी. Screenshot Instagram/blackcapsnz
Join

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में 244 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया के किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला. यहां तक कि 334 रनों के टारगेट के सामने पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा, विराट कोहली और कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल पाए. मैट हेनरी ने पहले ओवर में बिना कोई रन दिए ही तीन विकेट अपने नाम कर लिए. मुकाबले के बाद विराट ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ होने लगी है.

मैच में हार के बावजूद विराट ने खेल भावना का अच्छा उदाहरण पेश किया. शुक्रवार को मुकाबले के बाद उन्होंने हेनरी को भारतीय टीम की जर्सी दी गई. न्यूजीलैंड क्रिकेट के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें दोनों खिलाड़ी बातचीत करते हुए नजर आए. कोहली को हेनरी से कुछ बातें करते हुए देखा गया. इससे पहले कि उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज को भारतीय जर्सी दी और मेहमान टीम की 244 रन की जीत में उनके शानदार योगदान को सराहा.

 

 

हेनरी ने कर ली बॉन्ड की बराबरी

हेनरी ने एक खतरनाक स्पेल किया था. उन्होंने करियर के बेस्ट 6/27 के आंकड़े दिए और भारत की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया. न्यूजीलैंड के 334 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मेजबान टीम 26.4 ओवर में सिर्फ 89 रन पर आउट हो गई और वनडे क्रिकेट में उसे रनों के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. हेनरी भारत के खिलाफ एक वनडे मैच में छह विकेट लेने वाले दूसरे कीवी गेंदबाज बन गए. उनसे पहले 2005 में शेन बॉन्ड ने बुलावायो में ऐसा किया था.

ये भी पढ़ें: 1 ओवर, 0 रन और 3 विकेट: टीम इंडिया का सबसे बड़ा 'दुश्मन', 2019 वर्ल्ड कप की दिलाई याद, 21 साल पुराना जख्म कुरेदा

भारतीय कप्तान ने भी की हेनरी की तारीफ

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हेनरी की शानदार बॉलिंग का क्रेडिट दिया और दोनों इनिंग्स के बीच बैटिंग कंडीशन में अंतर को माना. मैच के बाद अय्यर ने कहा, ''हमने देखा कि पहली इनिंग्स और दूसरी इनिंग्स में विकेट के मामले में बहुत बड़ा अंतर था, लेकिन जहां क्रेडिट मिलना चाहिए, वहां भी मिलना चाहिए. जिस तरह से हेनरी ने पहली बॉल से ही सही एरिया में बॉलिंग की, मुझे लगता है कि वह शानदार था."

ये भी पढ़ें: 'क्रीज में फंस गए', मैट हेनरी के आगे सरेंडर पर फूटा गौतम गंभीर का गुस्सा, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर को सुनाई दो टूक

टीम इंडिया को हुआ कैच छूटने का नुकसान

अय्यर ने कहा कि भारत ने कई गेंदबाजी रणनीतियां आपनाईं, लेकिन न्यूजीलैंड की आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से सही तरीका ढूंढना मुश्किल हो गया. उन्होंने माना कि कैच छूटने से भारत को नुकसान हुआ. उन्होंने न्यूजीलैंड की अनुशासित गेंदबाजी की भी तारीफ की और कहा कि भारत के बल्लेबाज अच्छी गेंदों पर आउट हुए, न कि अपने विकेट गंवाए. रोहित शर्मा और ईशान किशन ने विल यंग का कैच छोड़ा. यंग ने सबसे ज्यादा 125 रन ठोक दिए. रोहित ने कीवी टीम के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर का भी कैच टपकाया. यह मैच उनके लिए अच्छा नहीं गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES