भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /सचिन का सिंहासन खतरे में, इतिहास रचने के करीब विराट कोहली, सिर्फ 1 शतक और वर्ल्ड रिकॉर्ड धड़ाम

सचिन का सिंहासन खतरे में, इतिहास रचने के करीब विराट कोहली, सिर्फ 1 शतक और वर्ल्ड रिकॉर्ड धड़ाम

विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ एक सेंचुरी की जरूरत है.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 25, 2026, 12:58 PM IST|Updated: Oct 26, 2026, 09:13 AM IST
joinshare
सचिन का सिंहासन खतरे में, इतिहास रचने के करीब विराट कोहली, सिर्फ 1 शतक और वर्ल्ड रिकॉर्ड धड़ाम
Image Credit: Virat Kohli and Sachin Tendulkar

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दौरान इतिहास रच सकते हैं. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा. वनडे इंटरनेशनल सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर तक खेली जाएगी. विराट कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं.

विराट कोहली अपने हमवतन और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए एक प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं. विराट कोहली के नाम पहले से ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 55 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली अभी तक List-A क्रिकेट में कुल 60 शतक ठोक चुके हैं. विराट कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने दोनों ने List-A क्रिकेट में 60-60 शतक ठोके हैं.

ये भी पढ़ें- रहाणे की ऑल-टाइम टेस्ट ड्रीम टीम: सचिन तेंदुलकर को दी जगह, धोनी कप्तान; विराट-रोहित और बुमराह को किया बाहर

सचिन का सिंहासन खतरे में

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के मैदान पर 4 नवंबर को होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में विराट कोहली अगर शतक जड़ देते हैं तो वह List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के टॉप बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट कोहली ने अभी तक 351 List-A मैचों की 340 पारियों में 60 शतक और 88 अर्धशतक लगाए हैं. विराट कोहली ने 57.98 की औसत से कुल 16,759 रन बनाए हैं. 

इतिहास रचने के करीब विराट कोहली

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 551 List-A मैचों की 538 पारियों में 60 शतक और 114 अर्धशतक लगाए थे. दिसंबर 2012 में List-A क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले, सचिन तेंदुलकर ने 45.54 की औसत से 21,999 रन बनाए थे. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के अलावा List-A क्रिकेट में किसी अन्य बल्लेबाज ने 50 या उससे ज्यादा शतक नहीं लगाए हैं. भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो, इस खास लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं. रोहित शर्मा ने 364 List-A मैचों की 352 पारियों में 39 शतक लगाए हैं. रोहित शर्मा के नाम 47.28 की औसत से 14,517 रन दर्ज हैं. सौरव गांगुली 31 शतकों के साथ चौथे स्थान पर हैं. उनके बाद शिखर धवन का नंबर आता है, जिन्होंने 30 शतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें- T20 के मैच विनर... क्या ODI में भी है तिलक वर्मा की जरूरत? प्लेइंग इलेवन में इस स्टार खिलाड़ी का काटेंगे पत्ता!

विराट कोहली ODI सीरीज के लिए तैयार

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच ODI मैचों की सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. विराट कोहली ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में नेट सेशन में हिस्सा लिया. वे सभी पांच ODI मैचों के लिए टीम का हिस्सा हैं और जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे. विराट कोहली ने 3 अक्टूबर के बाद से कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेला है. फिलहाल, वे केवल ODI क्रिकेट और आईपीएल में ही सक्रिय हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Virat Kohli