भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /रहाणे की ऑल-टाइम टेस्ट ड्रीम टीम: सचिन तेंदुलकर को दी जगह, धोनी कप्तान; विराट-रोहित और बुमराह को किया बाहर

रहाणे की ऑल-टाइम टेस्ट ड्रीम टीम: सचिन तेंदुलकर को दी जगह, धोनी कप्तान; विराट-रोहित और बुमराह को किया बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी ऑल टाइम फेवरेट टेस्ट प्लेइंग-11 चुनी है. इसमें उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को जगह नहीं दी है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह को भी बाहर रखा है.

Written ByRohit Raj
Published: Oct 25, 2026, 04:38 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 04:42 PM IST
joinshare
रहाणे की ऑल-टाइम टेस्ट ड्रीम टीम: सचिन तेंदुलकर को दी जगह, धोनी कप्तान; विराट-रोहित और बुमराह को किया बाहर
Image Credit: अजिंक्य रहाणे ने ड्रीम टेस्ट प्लेइंग-11 चुनी. BCCI

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इन दिनों क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसी साल 30 जुलाई को संन्यास का ऐलान किया था. उसके बाद से वह ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ गए. अब उन्होंने अपनी ड्रीम टेस्ट प्लेइंग-11 चुनी है. इसमें उन्होंने भारत के दिग्गज टेस्ट कप्तान विराट कोहली और पूर्व ओपनर रोहित शर्मा को नहीं चुना है. रहाणे ने सबको हैरान करते हुए अनुभवी फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह को भी नहीं रखा है.

रहाणे ने अपनी ड्रीम टेस्ट प्लेइंग-11 में चौथे स्थान पर सचिन तेंदुलकर को चुना है. उन्होंने विराट के ऊपर तेंदुलकर को तरजीह दी है. वहीं, गेंदबाजी आक्रामण में बुमराह को बाह रखा और मोहम्मद शमी के साथ भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा को चुना है. रहाणे ने इस प्लेइंग-11 में केवल उन खिलाड़ियों को चुना है जिनके साथ उन्होंने घरेलू या इंटरनेशनल क्रिकेट में खेला है.

रहाणे के टॉप-6 कौन-कौन?

रहाणे ने ओपनिंग में रोहित शर्मा को बाहर रखा है. उन्होंने मुरली विजय और शिखर धवन को प्लेइंग-11 में रखा है. मध्यक्रम में नंबर-3 पर राहुल द्रविड़ और नंबर-4 पर सचिन तेंदुलकर को चुना है. नंबर-5 पर रहाणे ने खुद को रखा और इसके बाद छठे स्थान के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुना है. धोनी को उन्होंने टीम का कप्तान और विकेटकीपर बनाया है.

ऑलराउंडर और गेंदबाज कौन-कौन?

रहाणे की टीम में स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं. मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को चुना है, जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. इन दोनों के रहने से बैटिंग आठवें नंबर तक हो जाती है. तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर, शमी और इशांत की तिकड़ी उन्होंने रखा है.

ये भी पढ़ें: स्विंग और सीम के आगे ढेर... न्यूजीलैंड दौरे पर खुल गई राहुल और जायसवाल की पोल, टीम इंडिया के लिए बुरी खबर

धोनी को क्यों चुना कप्तान?

रहाणे ने धोनी को बतौर कप्तान टीम में रखने के पीछे के कारणों को बताया है. उन्होंने कहा कि धोनी के साथ उनका व्यक्तिगत जुड़ाव है और वह उनके पहले कप्तान भी थे. विजय और धवन के साथ उन्होंने काफी लंबे समय तक ड्रेसिंग रूम शेयर किया. हालांकि, कोहली और रोहित के साथ भी उनका ड्रेसिंग रूम में उनका समय काफी गुजरा है, लेकिन रहाणे ने हिटमैन के ऊपर विजय को चुनकर सबको हैरान कर दिया. वह तेंदुलकर और द्रविड़ के साभ भी लंबे समय तक नहीं खेले हैं. विराट और पुजारा के साथ उनकी तिकड़ी जबरदस्त थी. रहाणे के इन फैसलों ने सबको चौंका दिया.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में नंबर-3 की लड़ाई: देवदत्त पडिक्कल के साथ साई सुदर्शन का भी बल्ला चला, यशस्वी-केएल राहुल फिर फेल

रहाणे का टेस्ट करियर

रहाणे ने भारत के लिए आखिरी बार 2023 में कोई इंटरनेशनल मैच खेला था. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने रहिस्सा लिया था. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 85 मैचों में 5077 रन बनाए. इस दौरान 140 पारियों में उनका औसत 38.46 का रहा. उनके नाम 90 वनडे मैचों में 2962 और 20 टी20 मैचों में 375 रन दर्ज हैं.

अजिंक्य रहाणे की ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग XI

मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Indian Cricket Team