SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोहली का अनोखा कदम: लिंक्डइन पर विराट की धमाकेदार एंट्री, X-इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कितने फॉलोअर्स?

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने लिंक्डइन पर डेब्यू किया है. सोशल मीडिया पर विराट भारत के सबसे मशहूर शख्स हैं और उनकी इस प्लेटफॉर्म पर एंट्री ने सबको हैरान कर दिया.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 13, 2026, 06:25 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 06:29 PM IST
Image Credit: विराट कोहली. AI Generated Image
Join

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को अपने करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर डेब्यू किया. यह एक पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है. कोहली सोशल मीडिया पर पहले से ही भारत के सबसे मशहूर शख्स हैं. उन्होंने एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पहले ही अपना वर्चस्व कायम कर रखा है. विराट इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय शख्स हैं. उन्होंने लिंक्डइन पर डेब्यू करते हुए अपने स्पोर्ट्स ब्रांड से जुड़े विजन को शेयर किया है. 

विराट के इस नए अकाउंट पर अभी तक वेरिफिकेशन मार्क नहीं लगा है. फिलहाल 6000 से अधिक फॉलोअर्स उनके हो गए हैं. उनकी पोस्ट में यह बताया गया है कि विराट 2025 से एजिलिटास स्पोर्ट्स में निवेशक हैं. वह 2026 से 'वन8वर्ल्ड' के सह-संस्थापक के रूप में कार्य कर रहे हैं.

कोहली के सोशल मीडिया फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम: 271 मिलियन (27 करोड़ 10 लाख)
एक्स (पूर्व में ट्विटर): 73.5 मिलियन (7 करोड़ 35 लाख)
फेसबुक: 52 मिलियन (5 करोड़ 20 लाख)

शानदार फॉर्म में कोहली

विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 3 मैचों में 84 की औसत से 168 रन बनाए थे. इस दौरान कोहली के बल्ले से 13 चौके और 10 छक्के निकले थे. विराट ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 139 रन ठोके थे. इसके बाद गुवाहाटी में वह 29 रन बनाकर आउट हुए थे. कोहली न्यू चंडीगढ़ में खाता नहीं खोल पाए थे. उन्होंने उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर 5, 65 और 74 रनों की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें: 'बेइज्जती मत करवा दियो...' नए खिलाड़ी से अभिषेक शर्मा ने क्यों कहा ऐसा? फिर 6 गेंद में बल्ले से पलट दी बाजी

कोहली का अगला टारगेट क्या?

विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी में जुटे हुए हैं. वहां 5 वनडे मैचों की सीरीज होनी है. यह भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाली है. साउथ अफ्रीका में अगले साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. वहां की जैसी ही पिचें न्यूजीलैंड में होती हैं. ऐसे में कोहली कीवी टीम के खिलाफ इस बड़ी सीरीज में रनों का अंबार लगाना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर आ गए, अब शमी की बारी: वनडे में होगी वर्ल्ड कप के सबसे सफल भारतीय बॉलर की वापसी?

न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज का शेड्यूल

4 नवंबर- पहला वनडे- ऑकलैंड
6 नवंबर- दूसरा वनडे- वेलिंगटन
10 नवंबर- तीसरा वनडे- हेमिल्टन
13 नवंबर- चौथा वनडे- माउंट माउंगानुई
15 नवंबर- पांचवां वनडे- माउंट माउंगानुई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES