)
विराट कोहली ने कीवियों के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं और उन्होंने अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह वनडे इंटरनेशनल सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर तक खेली जाएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दौरान फैंस की नजरें खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होंगी.
विराट कोहली के ऑकलैंड पहुंचते ही एयरपोर्ट पर फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए ऑकलैंड के एयरपोर्ट पर काफी भीड़ देखने को मिली. कड़ी सिक्योरिटी के बावजूद, जब विराट कोहली एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तो फैंस सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए उनके चारों ओर जमा हो गए. एयरपोर्ट पर फैंस विराट कोहली का नाम पुकार रहे थे और अपने फोन ऊपर उठाए हुए थे. कुछ प्रशंसक ऐसे पोस्टर भी लाए थे, जिन पर 5 नवंबर को आने वाले उनके जन्मदिन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं लिखी थीं.
विराट कोहली ने अपने हाथ उठाकर और भीड़ को शांत रहने का इशारा करके इस बढ़ते उत्साह को संभालने की कोशिश की. एक प्रशंसक लगातार उनसे ऑटोग्राफ मांग रही थी, जिस पर भारतीय बल्लेबाज ने उसे शांत रहने के लिए कहा और फिर उसके पोस्टर पर ऑटोग्राफ दिया. आखिर में, लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने और विराट कोहली के निकलने के लिए सुरक्षाकर्मियों को दखल देना पड़ा.
The Aura Of King Kohli 🐐🔥 . . . . . #ViratKohli #NZvIND #Auckland @imVkohli https://t.co/xthX5JTb1y
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) October 30, 2026
Virat Kohli reached Newzealand. But what is this aunty 😂😂 https://t.co/UEFz8MM9oD
— Gagan (@choudhary_99415) October 30, 2026
37 साल के विराट कोहली शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ गए हैं, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर को ईडन पार्क में होगी. उनके साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा एक दिन पहले ही ऑकलैंड पहुंच गए थे, जबकि टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं. टीम इंडिया ने नेट्स में अपनी तैयारी तेज कर दी है.
विराट कोहली का न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. विराट कोहली ने यहां 13 पारियों में 49.66 की औसत और 91.41 के स्ट्राइक रेट से कुल 596 रन बनाए हैं. उनके कुल स्कोर में चार अर्धशतक और एक शतक शामिल है, उन्होंने साल 2014 में नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 गेंदों पर 123 रन बनाए थे. भारत ने पांच मैचों की ODI सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमें घोषित की हैं. पहले तीन ODI मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो ODI मैचों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे.