भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /Virat Kohli: ‘जीनियस’ विराट का ताबड़तोड़ अंदाज, एक शतक से बना डाले ये 10 महारिकॉर्ड, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Virat Kohli: ‘जीनियस’ विराट का ताबड़तोड़ अंदाज, एक शतक से बना डाले ये 10 महारिकॉर्ड, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Virat Kohli Records: तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने 10 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.

Written ByTarun Verma
Published: Sep 28, 2026, 06:13 AM IST|Updated: Sep 28, 2026, 07:34 AM IST
joinshare
Virat Kohli: ‘जीनियस’ विराट का ताबड़तोड़ अंदाज, एक शतक से बना डाले ये 10 महारिकॉर्ड, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब
Image Credit: Virat Kohli

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर रिकॉर्ड्स की ऐसी बारिश लेकर आया कि क्रिकेट फैंस देखते रह गए. 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग कोहली ने सिर्फ 88 गेंदों में नाबाद 139 रन ठोक दिए. विराट कोहली की इस तूफानी पारी में 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. इसी के साथ विराट ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 15,000 रन का आंकड़ा पार किया और अपना 86वां इंटरनेशनल शतक भी पूरा कर लिया. विराट की यह पारी सिर्फ शतक तक सीमित नहीं रही. उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 55वां शतक पूरा किया और 157 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. खास बात यह रही कि 9 छक्के किसी एक ODI पारी में विराट के सबसे ज्यादा छक्के हैं.

विराट कोहली अब तक 315 वनडे मैचों की 303 पारियों में 15,080 रन बना चुके हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 59.13 है. इस दौरान उनके नाम 55 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि वनडे में उनका बेस्ट स्कोर 183 रन है. तिरुवनंतपुरम का मैदान भी विराट कोहली के लिए बेहद खास साबित हुआ है. यहां खेले 3 वनडे मैचों में उन्होंने बिना आउट हुए 338 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं. विराट कोहली ने अब List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. दोनों बल्लेबाजों के नाम 60-60 शतक दर्ज हैं. इतना ही नहीं, घरेलू परिस्थितियों में इंटरनेशनल शतकों के मामले में भी विराट ने सचिन की बराबरी कर ली है. दोनों के नाम अब 42-42 इंटरनेशनल शतक हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि विराट कोहली ने कौन-कौन से 10 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.

1. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि सिर्फ 303 पारियों में हासिल की.

2. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दो देशों के खिलाफ 10-10 शतक

विराट कोहली दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग देशों के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 10-10 शतक लगाने का कारनामा किया है. विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ 10-10 शतक ठोके हैं.

3. लिस्ट ए क्रिकेट में 60 शतक

तिरुवनंतपुरम में 139 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद विराट कोहली के List-A क्रिकेट में शतकों की संख्या 60 हो गई. इसके साथ ही वह लिस्ट ए क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली ने अब List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है.

4. घरेलू मैदान पर 42 इंटरनेशनल शतक

विराट कोहली घरेलू मैदान (भारत) पर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. किंग कोहली ने इस मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. विराट कोहली ने भारत की धरती पर अभी तक टेस्ट, वनडे इंटरनेशनल और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर कुल 42 शतक ठोके हैं. वहीं, तेंदुलकर ने भी भारत में 42 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं.

5. वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 इंटरनेशनल शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली के इंटरनेशनल शतकों की संख्या 13 हो गई है. इस रिकॉर्ड के साथ वह वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 शतक ठोके हैं.

6. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 44 मैच

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इसके साथ ही वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं.

7. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा जीत

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने के मामले में विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. विराट कोहली ने ODI रन चेज में 112 जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. विराट कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर (127 जीत) और महेंद्र सिंह धोनी (116 जीत) का नाम आता है. 

8. इस दशक में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल शतक

विराट कोहली इस मौजूदा दशक में 12 वनडे इंटरनेशनल सेंचुरी ठोक चुके हैं. वह इस दशक में सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

9. एक देश में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली ने एक ही देश में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने एक देश (भारत) में 7,006 रन बनाए हैं.

10. लक्ष्य का पीछा करते हुए ठोके 30 शतक

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Virat Kohli