रिकी पोंटिंग की बादशाहत खत्म करेंगे विराट! न्यूजीलैंड के खिलाफ बस 1 रन की दरकार, टूट जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में इतिहास रच सकते हैं. रिकी पोंटिंग के 1971 रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके विराट कोहली को नंबर-1 बनने के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (7 नवंबर) को भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे इंटरनेशनल मैच 5 विकेट से (DLS) जीतकर पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी. अब भारत का मकसद दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ इस ODI सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाना है.
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे इंटरनेशनल मैच में सिर्फ 51 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिससे भारत को जीत हासिल करने में मदद मिली. अब विराट कोहली दूसरे ODI मैच में भी अपनी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे, जहां उनके पास 1 रन बनाकर इतिहास रचने का मौका है. विराट कोहली बस एक और रन बनाते ही वनडे इंटरनेशन क्रिकेट में विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
रिकी पोंटिंग की बादशाहत खत्म करेंगे विराट!
विराट कोहली अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ बराबरी पर हैं. विराट कोहली और रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1971 रन बनाए हैं. हालांकि, दूसरे ODI मैच में विराट कोहली के पास रिकी पोंटिंग से आगे निकलने का मौका है. जैसे ही विराट कोहली एक और रन बनाएंगे, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पूरी तरह से उनके नाम हो जाएगा. इस भारतीय स्टार बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 ODI मैचों में 57.97 की शानदार औसत से 1971 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली को 1 रन की दरकार
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 1750 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं और उनके बाद श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम आता है, जिन्होंने 1568 रन बनाए हैं. सनथ जयसूर्या 1519 रनों के साथ टॉप 5 में शामिल हैं. इन पांच खिलाड़ियों में विराट कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अभी भी ODI क्रिकेट खेल रहे हैं, जबकि बाकी चार खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
1. विराट कोहली - 1971 रन
2. रिकी पोंटिंग - 1971 रन
3. सचिन तेंदुलकर - 1750 रन
4. कुमार संगकारा - 1568 रन
5. सनथ जयसूर्या - 1519 रन