SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उम्र 15 की और हाथ में कप्तानी... वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के सबसे युवा कप्तान

वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में इतिहास रच दिया है. वह पुरुष टी20 क्रिकेट में कप्तानी करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 14, 2026, 11:44 IST | Updated: Nov 14, 2026, 12:04 IST
Image Credit: Vaibhav Sooryavanshi
Join

भारत के 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा दुर्लभ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे अभी तक दुनिया में कोई भी क्रिकेटर नहीं बना पाया है. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी पुरुषों के टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में बिहार की कप्तानी कर रहे हैं. महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी शनिवार को सौराष्ट्र के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट के मैच में बिहार के कप्तान के तौर पर इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस के लिए उतरे.

वैभव सूर्यवंशी ने इसी के साथ ही इतिहास रच दिया है. बिहार ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वैभव सूर्यवंशी सौराष्ट्र के खिलाफ इस टी20 मैच में 12 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव सूर्यवंशी ने 150 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 2 चौके और 1 छक्का लगाया. वैभव सूर्यवंशी ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पिछले साल 17 साल 311 दिन की उम्र में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए T20I में कप्तान बने थे.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने पिछले शुक्रवार को 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें इस ओपनर को शुरुआती दो मैचों के लिए कप्तान बनाया गया. सूरज कश्यप को उप-कप्तान नियुक्त किया गया. यह इस साल वैभव सूर्यवंशी की पहली कप्तानी नहीं है. वैभव सूर्यवंशी को 2026-27 दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया था, जहां उन्होंने ईशान किशन के डिप्टी के रूप में काम किया. इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर T20I टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो मैचों में कुल 49 रन बनाए थे.

वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धियां 

घरेलू टी20 टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों के लिए कप्तान बनाए जाने के बावजूद, ऐसी संभावना है कि वैभव सूर्यवंशी कतर में 19 नवंबर से शुरू होने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 'इंडिया ए' टीम के साथ जाएंगे. पिछले साल, वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था. वैभव सूर्यवंशी ने महाराष्ट्र के खिलाफ 58 गेंदों में शतक जड़ा था. इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी के नाम सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 35 गेंदों में शतक पूरा किया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES