तिलक के लिए शतक बना 'नाइटमेयर', करियर पर लगा शर्मनाक रिकॉर्ड का दाग, कैसे होगा इसका हिसाब?
तिलक वर्मा, वो नाम जिसका खौफ पाकिस्तान के हर खिलाड़ी में होगा. पाकिस्तान के लिए तिलक कुछ मुकाबलों में टीम इंडिया के काल साबित हुए हैं. इंडिया ए के कप्तान के तौर पर भी एशिया कप राइजिंग स्टार में भी उन्होंने शतक ठोका, लेकिन ये उनके लिए बुरा सपना साबित हुआ. उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है.
एशिया कप राइजिंग स्टार में इंडिया ए की टीम को पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ 48 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत की तरफ से 3 बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा स्कोर किया, लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए. तिलक वर्मा ने शतक ठोका, लेकिन ये उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड करा गया. ये एक ऐसा शतक था, जो तिलक वर्मा भूलना चाहेगें. आखिर तक मैदान पर रहे, लेकिन इंडिया ए की टीम पाकिस्तान शाहीन के आगे फंदे में कसी नजर आई.
तिलक वर्मा का शतक लिस्ट A क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे धीमा शतक बनाया. तिलक को अपना शतक पूरा करने में 148 गेंदें लगीं. इस मामले में वह केवल पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज प्रभाकर से पीछे हैं, जिनके नाम 151 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड है. तिलक एंड कंपनी ने इस टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा.
314 रन का था लक्ष्य
इंडिया ए टीम में भारत के कुछ बड़े सितारे भी शामिल थे. तिलक के अलावा, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी थे. अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 70 रन की पारी खेली, लेकिन तिलक की धीमी पारी और विकेटों का लगातार पतन उनकी इस इनिंग पर पानी फेर गया. पूरी भारतीय टीम महज 265 रन के स्कोर पर ही सिमट गई.
ये भी पढ़ें... पाकिस्तान का फ्यूचर है ब्राइट... कौन हैं वो प्लेयर्स जिनके सामने बेबस दिखे टीम इंडिया के धुरंधर? आंकड़ों से सुलझेगी गुत्थी
पिक्चर अभी बाकी है
इस मुकाबले में भारत की हार से ज्यादा चर्चे उस बवाल के थे, जो दोनों टीमों के बीच खिलाड़ियों के बीच देखने को मिला. लगभग हर ओवर में प्लेयर्स के बीच तनातनी से सभी की नजरें फैंस पर जमी थी. लेकिन अभी रोमांच खत्म नहीं हुआ है, पाकिस्तान और भारत के बीच एक और मुकाबले की संयोग बनता नजर आ रहा है, बशर्ते भारत को जीत बरकरार रखनी होगी. अब भारतीय टीम इस जख्म को ट्रॉफी से भरने के लिए तैयार होगी.