)
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शनिवार को 2026 ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में सिर्फ एक विकेट से हरा दिया. अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस हाई-स्कोरिंग और बेहद रोमांचक मैच में भारत ने आखिरी ओवर में 338 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया.
भारत ने 339/9 का स्कोर बनाकर नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की. इस यादगार जीत में मोहित उलवा और मनाल चौहान ने अहम भूमिका निभाई. मोहित उलवा ने सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई. इसके अलावा मनाल चौहान ने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए थे.
ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को 15 हजार US डॉलर (लगभग 14 लाख रुपये) की प्राइज मनी मिली है. वहीं, रनरअप पाकिस्तानी टीम को 7500 US डॉलर (लगभग 7 लाख रुपये) मिले हैं. इसके अलावा ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म करने वाले अलग-अलग प्लेयर्स को भी इनाम दिया गया है.
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में मोहित उल्वा ने प्रेशर में शानदार बैटिंग की. उन्होंने सिर्फ 26 बॉल में नाबाद 49 रन बनाए. उन्होंने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को एक विकेट से खिताबी जीत दिलाई. इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 2026 अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. आर्यवीर सहवाग को इसके लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला है.
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 2026 अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट में बेहतरीन करते हुए फाइनल समेत 5 मैचों में 90.25 की औसत और 95.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 361 रन बनाए हैं. आर्यवीर सहवाग ने इस टूर्नामेंट में 1 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं. आर्यवीर सहवाग ने इस टूर्नामेंट में अपनी सबसे बेहतरीन पारी 10 नवंबर 2026 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेली थी. आर्यवीर सहवाग ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 168 गेंद पर 160 रन कूट दिए थे. आर्यवीर सहवाग ने इस मैच में 95.24 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 17 चौके और 7 छक्के उड़ाए. आर्यवीर सहवाग ने ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में कुल मिलाकर 38 चौके और 16 छक्के जमाए थे.