SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टीम इंडिया का 'No Mercy' प्लान: हर छोटी-बड़ी टीम पर लागू होगा जीत का ये फॉर्मूला, अभिषेक ने खोला राज

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच को एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. 158 रन के लक्ष्य को टॉप ऑर्डर ने ही चेज कर दिया. मैच के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने ताबड़तोड़ 82 रन की पारी खेली. मैच के बाद अभिषेक ने बताया कि 2 साल पहले ही टीम इंडिया ने 'No Mercy' प्लान बना लिया था.

Written By Kavya Yadav
Published: Sep 14, 2026, 10:50 AM IST | Updated: Sep 14, 2026, 10:59 AM IST
Join

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. अफगानिस्तान के बल्लेबाज भारत के 3 विकेट ही लेने में कामयाब हुए और 7 विकेट से मुकाबला जीता. टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के 2 बल्लेबाजों ने ही 158 रन के टारगेट को चेज कर दिया. ये बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन थे, जिनके बीच ताबड़तोड़ शतकीय पार्टनरशिप देखने को मिली. मैच के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया की प्लानिंग का राज बताया. उन्होंनने बताया कैसे भारतीय टीम 'No Mercy' फॉर्मूले पर काम कर रही है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने खिताबी जीत दर्ज की थी, इसके बाद 2026 में भी वही आक्रामक अंदाज देखने को मिला. टीम इंडिया के आक्रामक रवैये में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का अहम योगदान है, जो जीत की नींव रखते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. 158 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने महज 32 गेंद में 7 चौकों और इतने ही छक्कों की बदौलत 82 रन की पारी खेली. वहीं, ईशान किशन ने 33 गेंद में 42 रन की पारी खेलकर उनका साथ दिया.

अभिषेक शर्मा ने खोला राज

अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के इस प्लान के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे अभी भी याद है कि दो साल पहले हमने तय किया था, कि हम एक खास तरीके से खेलना चाहते हैं. हम वर्ल्ड कप से पहले पूरे साल सभी टीमों पर हावी रहना चाहते थे, पूरी टीम और खासकर बल्लेबाजों के लिए भी चीजें काफी अच्छी रहीं. लेकिन मुझे लगता है कि एक या दो सीरीज हमारी टीम को एक बैटिंग यूनिट के तौर पर परिभाषित नहीं करेंगी."

ओपनिंग में दमदार शुरुआत का बताया फायदा

उन्होंने आगे कहा, "हम एक बैटिंग यूनिट के तौर पर हम सब जिस तरह से सोचते हैं, उससे हमेशा टीम को प्राथमिकता मिलती है. तो हम हमेशा ओपनर्स के तौर पर वैसी शुरुआत देना चाहते थे, खासकर ऐसी पिचों पर, अगर आप 150, 160 का पीछा कर रहे हैं और ओपनर्स के तौर पर अच्छी शुरुआत देते हैं, तो इससे हमेशा आपकी जीत की संभावना बढ़ जाती है."

ये भी पढे़ं... 24 साल में भी सचिन नहीं बना पाए ये अनोखा रिकॉर्ड, जो रूट ने 14 साल के करियर में छू लिया, रिकी पोंटिंग के महान क्लब में की एंट्री

2 साल में टॉप ऑर्डर के बीच शतकीय पार्टनरशिप

पिछले दो साल में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने विरोधियों की धज्जियां उड़ाई हैं. इसका अंदाजा हम पिछले दो साल में टी20 फॉर्मेट की शतकीय पार्टनरशिप से लगा सकते हैं. सभी पार्टनरशिप की लिस्ट नीचे दी गई है, जिससे समझा जा सकता है कि टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर कितना फायदेमंद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले सालों में भारत का ये दबदबा बरकरार रहता है या नहीं. 


 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES