SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोल्ड के लिए भारत-पाकिस्तान की जंग: सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को रौंदा, ईशान किशन ने मचाया तहलका

Asian Games 2026 Cricket: टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अपनी सीट कन्फर्म कर ली है. दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से रौंद दिया. अब फाइनल में उनका सामना पाकिस्तान से होगा.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 01, 2026, 12:31 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 12:59 PM IST
Image Credit: BCCI
Join

Asian Games 2026 Cricket: टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अपनी सीट कन्फर्म कर ली है. गुरुवार (1 अक्टूबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से रौंद दिया. स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने बल्ले से तबाही मचाते हुए 46 गेंदों पर 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 169 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम महज 45 रनों पर ढेर हो गई.

आज सुबह पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया था. बारिश की वजह से ये मुकाबला 13-13 ओवर का हुआ. बांग्लादेश की टीम 13 ओवर में 7 विकेट खोकर 111 रन बना सकी. पाकिस्तान ने 11.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. अब फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा. ये ब्लॉकबस्टर मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगा.

ईशान किशन ने मचाया तहलका

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं. वैसे तो आमतौर पर वो नंबर-3 पर खेलते हैं, लेकिन एशियन गेम्स 2026 में ईशान को फिनिशर का रोल दिया गया है. इस रोल में भी वो सुपरहिट साबित हुए और श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में बल्ले से तबाही मचाई. बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने 46 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े. 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने भी प्रभावित करते हुए 21 गेंदों पर 38 रनों की कीमती पारी खेली.

T20I में भारत के लिए नंबर 5 या उससे नीचे सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर

80* - ईशान किशन बनाम श्रीलंका, निशिन, 2026
79* - मनीष पांडे बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2018
77* - युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013
71* - हार्दिक पांड्या बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2022
69* - रिंकू सिंह बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2024
68* - रिंकू सिंह बनाम दक्षिण अफ्रीका, गेबेरहा, 2023

गोल्ड के लिए लड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस जिस मुकाबले को देखना चाहते थे, वो होने वाला है. एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. जीतने वाली टीम को गोल्ड मिलेगा, जबकि हारने वाले को सिल्वर से संतोष करना होगा. एशिया कप 2025 के बाद पहली बार ये दोनों टीमें आमने-सामने होगी. दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल में सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था.

यह भी पढ़ें: शुभमन बने ODI के सबसे तेज डबल सेंचुरियन: तोड़ा ईशान किशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित के क्लब में एंट्री
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES