SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सूर्यकुमार यादव की दुबई में रॉयल एंट्री, शाहरुख खान के प्रोजेक्ट के पास खरीदा आलीशान घर, आखिर कितने करोड़ की है डील?

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दुबई में लग्जरी घर खरीदा है. सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं और टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 16, 2026, 07:21 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 10:38 PM IST
Image Credit: Suryakumar Yadav Buys Luxury Home in Dubai
Join

भारत के टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है. यह घर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से जुड़े एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के पास है. भारतीय बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ प्रॉपर्टी के कागजातों पर साइन करते नजर आ रहे हैं.

सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर कहा, 'मैं पहली बार 2014 में यहां आया था और फिर 2020 में वापस आया. भारत के लोग दुबई की ओर आकर्षित हो रहे हैं. यहां की फैसिलिटी और लाइन स्टाइल का लेवल बिल्कुल अलग है. मुंबई में जहां मैं रहता हूं, वहां भी सुरक्षा है, लेकिन दुबई भी सुरक्षा के मामले में बेहतरीन है. यहां आने पर मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है.'

सूर्यकुमार यादव ने इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट की सुविधाओं की भी तारीफ की, खासकर 'लॉन्जिविटी लाउंज' का जिक्र किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यहां 40 से ज्यादा प्रीमियम सुविधाएं हैं जो काफी शानदार हैं, लेकिन जिसने मेरा दिल जीत लिया, वह है 'लॉन्जिविटी लाउंज'. ऐसी सुविधा आमतौर पर रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में देखने को नहीं मिलती.'

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने बढ़ाया वैभव का हौसला, 15 साल के क्रिकेटरों से कही ऐसी बात, खुशी से चमक उठा सूर्यवंशी का चेहरा

शाहरुख खान के प्रोजेक्ट के पास खरीदा आलीशान घर

यह प्रॉपर्टी इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि यह 'शाहरुख्स रेजिडेंस' के काफी करीब है. यह एक आलीशान प्रोजेक्ट है, जिसे दुबई मैरीटाइम सिटी में 'डैन्यूब ग्रुप' द्वारा विकसित किया जा रहा है और इसका नाम शाहरुख खान के नाम पर रखा गया है. सूर्यकुमार के नए घर की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है.

एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल फरवरी में सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा ने मुंबई के चेंबूर इलाके में 7.18 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था. 1,516.20 वर्ग फुट (140.86 वर्ग मीटर) की यह प्रॉपर्टी 'गोदरेज स्काई टेरेसेस' में है और इसका रजिस्ट्रेशन फरवरी में हुआ था. इस फ्लैट का कार्पेट एरिया 1,402 वर्ग फुट (130.25 वर्ग मीटर) है और इसके साथ दो पार्किंग स्पेस भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs WI: दांव पर सीरीज... आखिरी मैच में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन? वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव की हो सकती है वापसी

सूर्यकुमार यादव प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर

सूर्यकुमार मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह न मिलने की वजह से भी चर्चा में हैं. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि टीम के प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप में लगातार शामिल न होने के कारण उन्हें टीम से बाहर रखा गया है. सूर्यकुमार यादव ने घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए अपनी उपलब्धता तो जताई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि टीम की घोषणा से पहले वे ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए. मुंबई के रेड-बॉल खिलाड़ी एक महीने से ट्रेनिंग कर रहे हैं, और मंगलवार को भी क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया तथा MCA के BKC ग्राउंड में ट्रेनिंग सेशन जारी रहे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES