SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टीम इंडिया पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, गेंदबाजों की लगाई क्लास, बल्लेबाजों को कहा- जिम्मेदारी लो

वेस्टइंडीज के खिलाफ 248 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की हार हुई. भारतीय टीम की हार ने पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को नाराज कर दिया है. सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 15, 2026, 02:49 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 03:22 PM IST
Image Credit: Sunil Gavaskar
Join

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम को 24 रन से हार झेलनी पड़ी. बुधवार को हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम संजू सैमसन की तेजतर्रार पारी के बावजूद 223 रन पर सिमट गई.पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम की इस हार के बाद उसके खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगाई है.

जियोस्टार पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, 'सबसे पहली एक चीज जिसमें भारतीय टीम को सुधार करने की जरूरत है, वह है रन चेज करने का तरीका. बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी होगी. अगर बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं लेते हैं, तो यह भारतीय टीम सफल नहीं हो पाएगी.'

सुनील गावस्कर ने लगाई क्लास

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, 'ऐसी पिच पर, जहां ओस भी गिर रही हो, आपको बल्ले से अपना ऐसा दबदबा दिखाना चाहिए जैसा कि लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से उम्मीद की जाती है, लेकिन इस मैच में ऐसा बिल्कुल देखने को नहीं मिला. इस भारतीय टीम को सबसे पहले अपने चेज के तरीके में सुधार करने की जरूरत है. बल्लेबाजों को और अधिक जिम्मेदारी दिखानी होगी. अगर बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं लेते हैं, तो यह भारतीय टीम सफल नहीं हो पाएगी.' उन्होंने यह भी कहा कि भारत बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रहा, जबकि ओस की वजह से बल्लेबाजों को मदद भी मिल रही थी.

संजू सैमसन की बैटिंग पर क्या कहा?

सुनील गावस्कर ने कहा कि संजू सैमसन ने भारत को एक मजबूत शुरुआत दी थी, लेकिन बाकी बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके. उन्होंने कहा, 'संजू ने भारत को शानदार शुरुआत दी, लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने इसका कोई लाभ नहीं उठाया. अभिषेक शर्मा ने बहुत खराब पारी खेली, जो उनके स्तर के हिसाब से बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. ईशान किशन कीमो पॉल के जाल में फंस गए और श्रेयस अय्यर भी अपने शतक के बाद से लय में नहीं लौट पाए हैं.'

गेंदबाजों को सीखने की जरूरत

भारत के अनुभवहीन गेंदबाजों को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा, 'मुझे पता है कि गेंदबाजी खराब रही है, लेकिन इन गेंदबाजों के पास अनुभव नहीं है. ये इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं और इन्हें बाउंड्री खानी ही पड़ेगी, तभी ये सीख पाएंगे.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES