SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बने, पोंटिंग-बॉर्डर से कितने पीछे?

Most Runs For Australia in Test: स्टीव स्मिथ ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. पूर्व महान बल्लेबाज स्टीव वॉ को पछाड़कर वो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ ने ये बड़ा कारनामा किया.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 09, 2026, 04:45 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 05:07 PM IST
Image Credit: australiacricket/X
Join

Most Runs For Australia in Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीनों मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट जारी है. डरबन में खेले जा रहे मुकाबले में स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. पूर्व महान बल्लेबाज स्टीव वॉ को पछाड़कर वो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ ने ये बड़ा कारनामा किया. केशव महाराज की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने स्टीव वॉ के टेस्ट आंकड़े को पार किया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उनका ये निर्णय उल्टा पड़ गया, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन के भीतर चार प्रमुख विकेट गंवा दिए. स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने रनों के मामले में स्टीव वॉ को तो पीछे छोड़ा, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल सके. वो 25 रन बनाकर आउट हो गए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे अधिक रन

रिकी पोंटिंग- 13378 रन (287 पारी)
एलन बॉर्डर- 11174 रन (265 पारी)
स्टीव स्मिथ- 10945 रन (224 पारी)
स्टीव वॉ- 10927 (260 पारी)

बॉर्डर-पोंटिंग से कितने पीछे स्टीव स्मिथ?

स्टीव वॉ को पछाड़कर स्टीव स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अब इस रेस में उनसे आगे सिर्फ दो खिलाड़ी हैं. पहले नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 168 मैचों की 287 पारियों में 51.85 की औसत से 13378 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर पूर्व दिग्गज एलन बॉर्डर हैं, जिनके नाम टेस्ट में 168 मैचों की 265 पारियों में 11174 रन बनाने का रिकॉर्ड है. स्मिथ फिलहाल 10945 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

पोंटिंग से आगे निकलना मुश्किल

स्टीव स्मिथ फिलहाल 37 साल के हैं. ऐसे में उनके लिए शिखर पर मौजूद रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ना आसान नहीं है. अगर वो अगले दो साल शानदार फॉर्म में रहे तो वो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. वहीं, मौजूदा स्थिति को देखें तो ऐसा लगता है कि वो एलन बॉर्डर को आसानी से पीछे छोड़ देंगे. स्मिथ के लिए असली चुनौती पोंटिंग को पीछे छोड़ने की होगी. देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट करियर पर विराम लगाते समय वो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी होते हैं या नहीं. 

यह भी पढ़ें: SA vs AUS: कैंसर से जंग जीतकर मैदान पर उतरा ये खिलाड़ी, लग गया शर्मनाक दाग, 149 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES