SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्मृति मंधाना वनडे-टी20 के बाद टेस्ट में भी कप्तान, जेमिमा रोड्रिग्ज की तीनों टीमों में वापसी

स्मृति मंधाना को वनडे और टी20 के कप्तान अब टेस्ट में कप्तान बनाया गया है. साउथ अफ्रीका दौरे पर महिला टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. तीनों टीमों में चोट के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज ने वापसी कर ली है.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 09, 2026, 11:37 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 11:42 PM IST
Image Credit: दीप्ति शर्मा, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा. BCCI
Join

भारतीय महिला क्रिकेट में सोमवार (नौ नवंबर) को पूरी तरह से स्मृति मंधाना युग की शुरुआत हो गई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें वनडे और टी20 के बाद टेस्ट की कप्तानी भी सौंप दी है. दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का एलान हो गया है और मंधाना अब तीनों फॉर्मेट में कप्तान बन गईं. उन्हें हरमनप्रीत कौर की जगह कमान मिली है. वह पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद पहली बार किसी विदेशी दौरे पर टीम को लेकर जाएंगी.

एशिया कप, एशियन गेम्स और घरेलू मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने के बाद स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज ने आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर ली है. उनका सेलेक्शन तीनों फॉर्मेट के लिए हुआ है. अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा वनडे और टेस्ट में उपकप्तान रहेंगी. यही भूमिका टी20 इंटरनेशनल में शेफाली वर्मा निभाएंगी.

कलिता को मिला टेस्ट में मौका

जिंतीमानी कलिता को टेस्ट टीम में पहली बार चुना गया है. वह भारत के लिए तीन वनडे मैचों में हिस्सा ले चुकी हैं. मंधाना ने अपनी कप्तानी की शुरुआत घरेलू मैदान पर टी20 और वनडे सीरीज में जीत के साथ की थी. जनवरी में होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी में वह इस लय को जारी रखना चाहेंगी. भारतीय टीम इस दौरे पर नौ से 30 दिसंबर तक के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी.

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव बने मुंबई के कप्तान: चोट के बाद शार्दुल ठाकुर की वापसी, शिवम दुबे और सरफराज खान स्क्वॉड में शामिल

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टीमें

टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिगज, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतीमानी कलिता, सायाली सतघरे.

वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतीमानी कलिता, सायाली सतघरे.

टी20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, सायाली सतघरे.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर क्यों बंटा कोचिंग स्टाफ? बैटिंग और बॉलिंग कोच जाएंगे वेलिंगटन, माउंट माउंगानुई में रहेंगे गौतम गंभीर

भारत का साउथ अफ्रीका दौरा: शेड्यूल

9 दिसंबर, बुधवार: टेस्ट, गकेबरहा
16 दिसंबर, बुधवार: पहला वनडे, पार्ल
19 दिसंबर, शनिवार: दूसरा वनडे, केप टाउन
22 दिसंबर, मंगलवार: तीसरा वनडे, ब्लोमफोंटेन
26 दिसंबर, शनिवार: पहला टी20, बेनोनी
29 दिसंबर, मंगलवार: दूसरा टी20, पोटचेफस्ट्रूम
30 दिसंबर, बुधवार: तीसरा टी20, पोटचेफस्ट्रूम.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES