भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /न्यूजीलैंड में अग्निपरीक्षा: खुद को तपाने के लिए रणजी ट्रॉफी में उतरे शुभमन गिल, फिर 1 रन बनाकर हो गए आउट

न्यूजीलैंड में अग्निपरीक्षा: खुद को तपाने के लिए रणजी ट्रॉफी में उतरे शुभमन गिल, फिर 1 रन बनाकर हो गए आउट

न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी प्रैक्टिस के लिए भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अब रणजी ट्रॉफी खेलने उतर गए हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हो गए.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 18, 2026, 11:15 AM IST|Updated: Oct 18, 2026, 08:14 PM IST
joinshare
न्यूजीलैंड में अग्निपरीक्षा: खुद को तपाने के लिए रणजी ट्रॉफी में उतरे शुभमन गिल, फिर 1 रन बनाकर हो गए आउट
Image Credit: Shubman Gill

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए अभी से ही कमर कस ली है, जहां उन्हें पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी करनी है. भारत को अगले महीने 4 नवंबर से 15 नवंबर तक कीवी टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड की धरती पर पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम को इसके बाद 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक मेजबान टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी हैं. शुभमन गिल भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान हैं और न्यूजीलैंड में सीरीज जीतना उनके लिए एक मुश्किल चुनौती साबित होगी.

न्यूजीलैंड में अग्निपरीक्षा से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा फैसला किया है. शुभमन गिल ने वनडे सीरीज से पहले मिले इस ब्रेक के दौरान अपनी बेहतर तैयारियों को ध्यान में रखते हुए रणजी ट्रॉफी खेलने का फैसला किया है. शुभमन गिल पंजाब की टीम के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेल रहे हैं. शुभमन गिल इस मैच में 1 रन बनाकर आउट हो गए. बता दें कि भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान होने और पंजाब की टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी होने के बावजूद शुभमन गिल 22 वर्षीय उदय सहारन की कप्तानी में खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- SRH की मालकिन या मास्टरमाइंड? संभालती हैं बड़ी जिम्मेदारी, ऑक्शन से लेकर क्रिकेट के मैदान तक काव्या मारन के चर्चे

न्यूजीलैंड में अग्निपरीक्षा

दाएं हाथ के बल्लेबाज उदय सहारन को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के इनाम के तौर पर इस सीजन के लिए पंजाब का कप्तान बनाया गया है. शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट को खेलना पसंद करते हैं. रणजी ट्रॉफी में खेलना उनके लिए इस साल के न्यूजीलैंड दौरे से पहले रेड-बॉल क्रिकेट की प्रैक्टिस का एक मौका है.

खुद को तपाने के लिए रणजी में उतरे शुभमन गिल

इसके अलावा शुभमन गिल न्यूजीलैंड में होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए कुछ खास कदम उठा रहे हैं. वे अपने साथ 4-5 नेट गेंदबाजों को ले जाएंगे, जिनका पूरा खर्च वे खुद उठाएंगे. हालांकि BCCI भी विदेशी दौरों पर भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी के लिए नेट गेंदबाजों का इंतजाम करता है, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई भारतीय क्रिकेटर अपनी जेब से पैसे खर्च करके गेंदबाजों का एक ऐसा ग्रुप साथ ले जा रहा है, जो विशेष रूप से उन्हीं के साथ अभ्यास करेगा.

ये भी पढ़ें- 8 बल्लेबाजों के चक्कर में बर्बाद हुई गेंदबाजी? सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खोटी, भविष्य के लिए दी बड़ी नसीहत

न्यूजीलैंड के हालात शुभमन गिल की परीक्षा लेंगे

शुभमन गिल 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं. उनके साथ जाने वाले 4-5 गेंदबाजों का पूरा खर्च गिल खुद उठाएंगे. गिल ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 754 रन बनाए थे और अब वह न्यूजीलैंड में एक कठिन चुनौती का सामना करेंगे. वहां के हालात उनकी तकनीक और टेम्परामेंट की कड़ी परीक्षा लेंगे. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टेस्ट तैयारियों को प्राथमिकता दी है, इसलिए वह अलग से नेट गेंदबाजों को अपने साथ ले जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ranji Trophy