App

भारत के 29वें ODI कप्तान होंगे श्रेयस अय्यर, कपिल देव से लेकर शुभमन गिल तक, किसका कैसा है रिकॉर्ड?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा ODI शुक्रवार (13 नवंबर) को होगा. आखिरी दो मैचों में शुभमन गिल उपलब्ध नहीं होंगे और उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को मिली है. श्रेयस अय्यर भारत के 29वें ODI कप्तान होंगे.

भारत के 29वें ODI कप्तान होंगे श्रेयस अय्यर, कपिल देव से लेकर शुभमन गिल तक, किसका कैसा है रिकॉर्ड?
Image Credit: भारत के 29वें ODI कप्तान होंगे श्रेयस अय्यर (BCCI/X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे इंटरनेशनल मैच शुक्रवार (13 नवंबर) को होगा. तौरंगा में होने वाला ये मुकाबला श्रेयस अय्यर के लिए खास होने वाला है. आखिरी दो मैचों में शुभमन गिल उपलब्ध नहीं होंगे और उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को मिली है. वो टी20 इंटरनेशनल में भारत के कप्तान हैं, लेकिन ODI में पहली बार देश का नेतृत्व करेंगे.

श्रेयस अय्यर भारत के 29वें ODI कप्तान होंगे. भारतीय टीम ने साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से एकदिवसीय क्रिकेट के सफर की शुरुआत की थी. अजीत वाडेकर भारत के पहले वनडे कप्तान थे. टीम इंडिया को इस फॉर्मेट में असली पहचान 1983 में मिली, जब कपिल देव की कप्तानी में भारत ने मजबूत वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप पर कब्जा किया.

भारतीय ODI कप्तानों का रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर भारत के 29वें ODI कप्तान बनने जा रहे हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा के रूप में टीम इंडिया में फिलहाल दो पूर्व कप्तान भी शामिल हैं, जो अब अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे. आइए नजर डालते हैं भारत के सभी ODI कप्तानों पर और देखते हैं कि उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है.

कप्तान का नामकार्यकालमैचजीतहारजीत प्रतिशत
अजीत वाडेकर19742020%
एस. वेंकटराघवन1975-197971614.28%
बिशन सिंह बेदी1976-197841325%
सुनील गावस्कर1980-198537142137.83%
गुंडप्पा विश्वनाथ19811010%
कपिल देव1982-198774393352.7%
सैयद किरमानी19831010%
मोहिंदर अमरनाथ19841000%
रवि शास्त्री1987-1991114736.36%
दिलीप वेंगसरकर1987-19891881044.44%
कृष्णमाचारी श्रीकांत1989134830.76%
मोहम्मद अजहरुद्दीन1990-1999174907651.72%
सचिन तेंदुलकर1996-200073234331.5%
अजय जडेजा1998-1999138561.53%
सौरव गांगुली1999-2005146766552.05%
राहुल द्रविड़2000-200779423353.16%
अनिल कुंबले2002110100%
वीरेंद्र सहवाग2003-2012127558.33%
एमएस धोनी2007-20182001107455%
सुरेश रैना2010-2014126550%
गौतम गंभीर2010-2011660100%
विराट कोहली2013-202195652768.42%
अजिंक्य रहाणे2015330100%
रोहित शर्मा2017-202556421275%
शिखर धवन2021-2022127358.33%
केएल राहुल2022-20251510566.66%
हार्दिक पांड्या202332166.66%
शुभमन गिल2025-20261810758.82%

एमएस धोनी ने की सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी

जब भारत के सबसे सफल वनडे कप्तानों की लिस्ट बनेगी तो एमएस धोनी का नाम टॉप पर होगा. माही ने 2007 से लेकर 2018 तक कुल 200 ODI में भारत की कप्तानी की है. धोनी के नेतृत्व में भारत ने 110 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 74 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. 5 मुकाबले टाई रहे और 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल सका. उनका जीत प्रतिशत 59.52 है. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 में वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था. कपिल देव के बाद धोनी भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने थे. धोनी के अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली दो ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने 100 से अधिक ODI मैचों में भारत का नेतृत्व किया है. अजहरुद्दीन ने 174 मैचों में कप्तानी की, 90 में जीत मिली, जबकि 76 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

सौरव गांगुली ने 1999 से 2005 के बीच 146 ODI मैचों में भारत की कप्तानी की. 76 मैचों में जीत मिली, जबकि 65 में हार का सामना करना पड़ा. दादा का जीत प्रतिशत 52.05 रहा. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2003 वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था. विराट कोहली ने 95 और रोहित शर्मा ने 56 ODI में टीम इंडिया की कमान संभाली. फिलहाल ये जिम्मेदारी शुभमन गिल को मिली है, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More