SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में बनाया ये धाकड़ रिकॉर्ड, T20I क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम

शेफाली वर्मा ने महिला T20I क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया. 22 साल 220 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल कर शेफाली सबसे कम उम्र में 3 हजार T20I रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गईं.

Written By Tarun Verma Edited By Tarun Verma
Published: Sep 06, 2026, 07:48 AM IST | Updated: Sep 06, 2026, 07:56 AM IST
Image Credit: Shefali Verma
Join

टीम इंडिया की युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप टी20 2026 के मुकाबले में शेफाली वर्मा ने अपने 3000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं. खास बात ये रही कि शेफाली वर्मा ने यह मुकाम सिर्फ 22 साल 220 दिन की उम्र में हासिल किया है. इसके साथ ही शेफाली वर्मा महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाली सबसे युवा क्रिकेटर बन गईं हैं.

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाली सबसे युवा क्रिकेटर बनने के मामले में शेफाली वर्मा ने आयरलैंड की क्रिकेटर गैबी लुईस का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. गैबी लुईस ने 24 साल 347 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. शेफाली वर्मा ने उनसे करीब दो साल कम उम्र में यह कारनामा कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस लिस्ट में यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की ईशा ओझा तीसरे स्थान पर हैं. ईशा ओझा ने 27 साल 139 दिन की उम्र में 3000 T20I रन पूरे किए थे. भारत की स्मृति मंधाना (27 साल 171 दिन) चौथे और वेस्टइंडीज की स्टार क्रिकेटर हेली मैथ्यूज (27 साल 347 दिन) पांचवें स्थान पर हैं.

महिला T20I में 3000 रन पूरा करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी

1. शेफाली वर्मा (भारत) - 22 साल, 220 दिन

2. गैबी लुईस (आयरलैंड) - 24 साल, 347 दिन

3. ईशा ओझा (UAE) - 27 साल, 139 दिन

4. स्मृति मंधाना (भारत) - 27 साल, 171 दिन

5. हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज) - 27 साल, 347 दिन

2182 गेंदों में 3000 T20I रन पूरे किए

शेफाली वर्मा महिला T20I में 3000 रन पूरा करने वाली सबसे तेज बल्लेबाज भी हैं. शेफाली वर्मा ने सिर्फ 2182 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर एलिसा हीली के 2321 गेंदों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. शेफाली वर्मा ने साल 2019 में 15 साल की उम्र में भारत के लिए T20I डेब्यू किया था. शेफाली वर्मा अब हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बाद इस फॉर्मेट में 3000 रन पूरा करने वाली तीसरी भारतीय महिला बन गई हैं. उनके करियर की पहचान आक्रामक बल्लेबाजी रही है, जिसने उन्हें महिला क्रिकेट में सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक बना दिया है. सिर्फ 22 साल की होने के बावजूद, उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर काफी अनुभव हासिल कर लिया है.

भारत ने 68 गेंद बाकी रहते जीता मैच

शेफाली वर्मा ने अपने आक्रामक अंदाज में यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने सादिया इकबाल की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर भारत की पारी की शुरुआत की और फिर अगली गेंद पर एक रन लेकर अपने 3000 T20I रन पूरे किए. जब फातिमा सना गेंदबाजी करने आईं तो उन्होंने शेफाली वर्मा का विकेट ले लिया. शेफाली वर्मा ने 6 गेंदों पर 12 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था. इससे पहले पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जो महिला T20I में उनका अब तक का सबसे कम स्कोर है. इसके बाद भारत ने यह मैच 68 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से जीत लिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES