App

6 गेंद... और 0 रन पर 3 विकेट... एक ही ओवर में रोहित, विराट और अय्यर डक पर आउट, 52 साल में पहली बार भारत के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे इंटरनेशनल मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हुए. भारत ने पहले ओवर में 3 विकेट गंवाकर शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया.

6 गेंद... और 0 रन पर 3 विकेट... एक ही ओवर में रोहित, विराट और अय्यर डक पर आउट, 52 साल में पहली बार भारत के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड
Image Credit: India vs New Zealand 4th ODI Match

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर चौथे वनडे इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी. फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन पारी की शुरुआत ही किसी बुरे सपने जैसी साबित हुई. भारत ने पहले ओवर के खत्म होने से पहले ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए.

भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में भारत को बड़ा झटका दे दिया. रोहित शर्मा पारी की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने में नाकाम रहे और फिन एलन ने उनका कैच लपक लिया. इस तरह रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उनके नाम गोल्डन डक दर्ज हुआ.

एक ही ओवर में रोहित, विराट और अय्यर डक पर आउट

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली पारी को संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मैट हेनरी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया. विराट कोहली चार गेंदों का सामना करने के बाद बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए. रोहित और विराट के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का कहर यहीं नहीं रुका. 

52 साल में पहली बार भारत के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

मैट हेनरी ने श्रेयस अय्यर को भी अपने जाल में फंसा लिया. मैट हेनरी ने श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. खास बात यह रही कि भारतीय कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर गोल्डन डक का शिकार हो गए. लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ओवर के अंत में, भारत की स्थिति बेहद खराब थी और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 0 रन था. भारत ने अपने 52 साल के ODI इतिहास में पहली बार किसी ODI मैच में बिना कोई रन बनाए अपने तीन बल्लेबाजों को खो दिया. ओवरऑल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पांचवां मौका है, जब किसी टीम ने बिना कोई रन बनाए अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए हों. साथ ही, वनडे में यह तीसरी बार है, जब किसी टीम ने पारी के पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए अपने तीन बल्लेबाजों को खो दिया.

वनडे मैचों में बिना कोई रन बनाए शुरुआती तीन विकेट गंवाने वाली टीमें 

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (एजबेस्टन) - 1983 

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (लाहौर) - 1997 

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (पीटरमैरिट्सबर्ग) - 2003 

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (मीरपुर) - 2026 

भारत बनाम न्यूजीलैंड (माउंट मौनगानुई) - 2026

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More