India-A टीम को बड़ा झटका, चोटिल रजत पाटीदार टूर्नामेंट से बाहर, BCCI ने इस खिलाड़ी को बनाया उपकप्तान
रजत पाटीदार चोट के कारण राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. BCCI ने आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया है, जबकि रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया गया है.
भारत के स्टार क्रिकेटर रजत पाटीदार चोट के कारण आगामी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 से बाहर हो गए हैं. रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है, जबकि रिंकू सिंह को कप्तान तिलक वर्मा का डिप्टी (उप-कप्तान) बनाया गया है. रजत पाटीदार ने BCCI को बताया है कि वह अभी 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए सेलेक्शन पर विचार नहीं करवाना चाहते, क्योंकि वह अपनी मौजूदा चोटों से उबरने पर ध्यान दे रहे हैं.
33 साल के रजत पाटीदार ने हाल ही में विदर्भ के खिलाफ मध्य प्रदेश के रणजी ट्रॉफी मैच में हिस्सा लिया था, हालांकि उन्हें किस तरह की चोटें हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है. इस वजह से उन्हें 'इंडिया A' टीम से हटा दिया गया है. रिंकू सिंह, जो रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ उत्तर प्रदेश की ओर से खेले थे, अब तिलक के डिप्टी की भूमिका निभाएंगे. आयुष बडोनी, जो रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से सर्विसेज के खिलाफ खेले थे, उन्हें पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया गया है.
चोटिल रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट से बाहर
टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र के साथ-साथ रिंकू, सूर्यांश शेडगे और शाहबाज अहमद भी शामिल हैं. टीम में ऑलराउंडर विपराज निगम, हर्ष दुबे और तनुष कोटियन भी हैं, जबकि हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान पेस अटैक का जिम्मा संभालेंगे. चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद, यह टूर्नामेंट हर्षित राणा के लिए अपनी मैच फिटनेस साबित करने का एक अच्छा मौका होगा.
क्या है टीम इंडिया का शेड्यूल?
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 टूर्नामेंट में 'इंडिया A' को ग्रुप B में रखा गया है, जहां उनके साथ चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान A, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं. वहीं, ग्रुप A में बांग्लादेश A, श्रीलंका A, अफगानिस्तान A और हांगकांग, चीन की टीमें हैं. इंडिया A अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी, जिसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान A के खिलाफ एक हाई-प्रोफाइल मुकाबला होगा. वे 24 नवंबर को UAE के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज के मैचों का समापन करेंगे.
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया A की अपडेटेड टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बदौनी.