SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अगरकर युग खत्म, अब ओझा की बारी! न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान इसी हफ्ते, टेस्ट टीम में इस गेंदबाज की वापसी तय!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमेटी इसी हफ्ते एक सेलेक्शन मीटिंग कर सकती है, जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि न्यूजीलैंड दौरे पर कौन-कौन से क्रिकेटर्स जाएंगे. प्रज्ञान ओझा इस सेलेक्शन मीटिंग को लीड करेंगे.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 05, 2026, 10:49 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 11:15 AM IST
Image Credit: Ajit Agarkar And Pragyan Ojha
Join

अजीत अगरकर का BCCI की सीनियर मेंस सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन के तौर पर कार्यकाल 4 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया. अब उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति से पहले ही टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के लिए स्क्वॉड चुनने की तैयारी शुरू हो गई है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस अहम सेलेक्शन मीटिंग में पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत अगरकर के बाद होने वाली पहली सेलेक्शन मीटिंग की जिम्मेदारी प्रज्ञान ओझा संभालेंगे.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की सीनियर मेंस सेलेक्शन कमेटी इस हफ्ते यानी 5 से 11 अक्टूबर के बीच मीटिंग कर सकती है. इसी मीटिंग में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम चुनी जाएगी. न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होनी है. भारत को इस दौरे पर पांच टी20 इंटरनेशनल, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसे में सेलेक्टर्स के सामने तीनों फॉर्मेट के लिए मजबूत टीम चुनने की बड़ी चुनौती होगी. अभी बीसीसीआई ने अजीत अगरकर के उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में सवाल यह है कि नई सेलेक्शन कमेटी के गठन से पहले टीम चुनने की जिम्मेदारी किसके पास होगी?

ये भी पढ़ें- India Tour of New Zealand: चोट के बावजूद न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे प्रसिद्ध कृष्णा? BCCI ले सकता है बड़ा फैसला

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब?

रिपोर्ट्स के अनुसार, नए चीफ सेलेक्टर की नियुक्ति होने तक सेलेक्शन कमेटी 4 सदस्यों के साथ काम कर सकती है. वहीं, अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रज्ञान ओझा पहली सेलेक्शन मीटिंग को लीड कर सकते हैं. हालांकि, यह व्यवस्था टेम्परेरी होगी या परमानेंट, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. न्यूजीलैंड दौरे के तीनों फॉर्मेट के लिए भारत की फुल-स्ट्रेंथ टीम चुने जाने की उम्मीद है. खासतौर पर पांच वनडे मुकाबले टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि ये मुकाबले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा होंगे. 2027 वनडे वर्ल्ड कप अगले साल 2 अक्टूबर से शुरू होना है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट अब से ही अपनी पहली पसंद के खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा वनडे क्रिकेट में उतारना चाहेगा.

ये भी पढ़ें - IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस दिन होगा T20I सीरीज का आगाज, जानिए कब-कहां और कैसे देखें Live Streaming

टेस्ट सीरीज के लिए मजबूत टीम चुनी जाएगी

वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल ने संकेत दिया था कि वह अगली सीरीज से टीम के सभी पहली पसंद वाले खिलाड़ियों की उपलब्धता चाहते हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत की लगभग पूरी मजबूत टीम देखने को मिल सकती है. यह सीरीज खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन और वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से भी काफी अहम होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारत के लिए WTC 2027 के फाइनल की रेस में बने रहने के लिहाज से बेहद जरूरी है. इसी वजह से टेस्ट सीरीज के लिए भारत की मजबूत टीम चुने जाने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES