SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रॉफी जीती पर लगा जुर्माना: श्रीलंका को हराकर चैंपियन बना पाकिस्तान, शाहीन अफरीदी ने माना अपना गुनाह

पाकिस्तान ने इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल जीत लिया. शाहीन अफरीदी की कप्तानी में मिली इस सफलता के बाद टीम के लिए एक बुरी खबर आई. आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 02, 2026, 05:58 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 06:03 PM IST
Image Credit: पाकिस्तान क्रिकेट टीम. AP
Join

पाकिस्तान ने अपने घरेलू मैदान पर वनडे ट्राई सीरीज जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है. वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को देखते हुए शाहीन अफरीदी की टीम ने इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर अपना हौसला बढ़ाया है. लाहौर में 31 अक्टूबर को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया. इस जीत के बाद जश्न मना रही शाहीन की टीम पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बड़ा एक्शन लिया है. उसका हंटर इस टीम पर चला है और बड़ा जुर्माना लगाया गया है.

आईसीसी ने पाकिस्तानी टीम पर धीमी ओवर रेट के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया है. मैच रेफरी जेफ क्रो ने टाइम अलाउंस को ध्यान में रखते हुए पाया कि मेजबान टीम एक ओवर कम फेंक रही थी. आईसीसी ने अपना बयान भी जारी किया और कहा, ''यह उल्लंघन आईसीसी के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के अनुसार था. यह मिनिमम ओवर रेट अपराधों से संबंधित है. प्लेयर्स पर उनकी टीम द्वारा तय समय में हर ओवर कम फेंकने पर उनकी मैच फीस का पांच परसेंट जुर्माना लगाया जाता है.''

 

 

अफरीदी ने मान ली गलती

मैदानी अंपायर अहसान रजा और वेन नाइट्स, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्रे शाहिद और चौथे अंपायर राशिद रियाज ने पाकिस्तानी टीम पर आरोप लगाए. आईसीसी ने अपने बयान में आगे कहा कि पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने धीमी ओवर रेट की गलती मान ली है और प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया.

ये भी पढ़ें: भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला ODI कब-कहां और कितने बजे? फ्री में LIVE मैच देखने का पूरा इंतजाम, बस जान लें ये डिटेल्स

श्रीलंका ने बनाए थे 325 रन

श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 325 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. उसके लिए कामिंदु मेंडिस ने 131 और पवन रतनायके ने 77 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान ने 326 रन के टारगेट को फखर जमान के शतक और साद बेग के अर्धशतक की मदद से हासिल कर लिया. फखर ने 99 गेंद पर 127 रन बनाए. यह उनका 12वां वनडे शतक है. साद बेद ने 75 गेंद पर 74 रन का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें: खतरे में वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड: विराट कोहली और रोहित शर्मा बना सकते हैं नया कीर्तिमान, अय्यर-गिल भी रेस में शामिल

बाबर आजम फिर से फेल

पूर्व कप्तान बाबर आजम का बल्ला फाइनल मैच में भी नहीं चला. उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल पाए. बाबर ने पिछले तीन साल में सिर्फ एक इंटरनेशनल शतक लगाया है. वह नौ नवंबर से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे. पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने बाबर को घरेलू टूर्नामेंट में खेलने की जगह ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में जाकर अपनी तकनीक पर काम करने की सलाह दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES