शाहीन अफरीदी का बड़ा कारनामा: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 150 विकेट, वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ा
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वह पाकिस्तान के लिए सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए. उन्होंने शोएब अख्तर और वकार यूनुस का रिकॉर्ड तोड़ा है.
पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के चौथे मैच में इतिहास रच दिया. उन्होंने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खतरनाक गेंदबाजी से अंग्रेजों को परेशान कर दिया. अफरीदी ने 8.4 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट अपने नाम किया. इंससे इंग्लिश टीम 46.4 ओवर में 241 रनों पर ही सिमट गई. अफरीदी ने चार विकेट एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और वह वनडे में सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज बन गए.
अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने पहले ओवर में इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन को आउट कर दिया. बैंटन उनके वनडे में 150वें शिकार बन गए. 26 साल के शाहीन सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज पाकिस्तानी बॉलर और सबसे तेज फास्ट बॉलर बने. उन्होंने 80वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की. पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक इस मामले में नंबर पर है. उन्होंने 78 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे.
अख्तर और यूनुस का रिकॉर्ड ध्वस्त
पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में इससे पहले शोएब अख्तर और वकार यूनुस पहले स्थान पर थे. दोनों ने 91-91 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. अब शाहीन इन दो दिग्गजों से आगे निकल गए हैं.
सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज
सकलैन मुश्ताक (स्पिनर)- 78 मैच
शाहीन शाह अफरीदी (तेज गेंदबाज)- 80 मैच
वकार यूनुस (तेज गेंदबाज)- 91 मैच
शोएब अख्तर (तेज गेंदबाज)- 91 मैच
सईद अजमल (तेज गेंदबाज)- 93 मैच
उमर गुल (तेज गेंदबाज)- 104 मैच
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में नंबर-3 की लड़ाई: देवदत्त पडिक्कल के साथ साई सुदर्शन का भी बल्ला चला, यशस्वी-केएल राहुल फिर फेल
दुनिया में चौथे स्थान पर शाहीन
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो शाहीन दुनिया भर में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. नेपाल के संदीप लामिछाने पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 73 मैचों में ही 150 विकेट पूरे कर लिए थे. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 77 मैचों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे और उनके बाद सकलैन मुश्ताक (78) का नंबर आता है. शाहीन के साथ चौथे स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान और भारत के मोहम्मद शमी हैं. इन दोनों ने 80-80 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है.
ये भी पढ़ें: रहाणे की ऑल-टाइम टेस्ट ड्रीम टीम: सचिन तेंदुलकर को दी जगह, धोनी कप्तान; विराट-रोहित और बुमराह को किया बाहर
शाहीन ने किस-किस को आउट किया?
शाहीन अफरीदी ने टॉम बैंटन के अलावा जो रूट (5 रन), सैम करन (42 रन) और हेनरी क्रोकोंबे (8 रन) का विकेट भी लिया. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 105 रन बनाए. शाहीन के अलावा रजाउल्लाह और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट लिए. हारिस रऊफ को एक सफलता मिली.