भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज रोहित शर्मा के लिए क्यों होगा ऐतिहासिक? एक-दो नहीं 10 रिकॉर्ड कर सकते हैं तहस-नहस

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज रोहित शर्मा के लिए क्यों होगा ऐतिहासिक? एक-दो नहीं 10 रिकॉर्ड कर सकते हैं तहस-नहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा. रोहित शर्मा के लिए ये सीरीज ऐतिहासिक साबित हो सकता है, क्योंकि तीन मैचों में उनके पास एक-दो नहीं, बल्कि 10 रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा.

Written ByRitesh Kumar
Published: Sep 21, 2026, 06:18 PM IST|Updated: Sep 21, 2026, 07:34 PM IST
joinshare
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज रोहित शर्मा के लिए क्यों होगा ऐतिहासिक? एक-दो नहीं 10 रिकॉर्ड कर सकते हैं तहस-नहस
Image Credit: AI Graphics/BCCI

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

India vs West Indies ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा. करोड़ों भारतीय फैंस टीम इंडिया के दो सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक्शन में देखने के लिए बेताब हैं. RO-KO अब सिर्फ ODI क्रिकेट में एक्टिव हैं और दोनों ने भारत के लिए लिए आखिरी मैच 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. लॉर्ड्स में खेले गए उस मैच में हिटमैन ने शानदार शतक जड़ा था.

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में भी रोहित-कोहली से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. खासकर, हिटमैन के लिए ये सीरीज ऐतिहासिक साबित हो सकता है, क्योंकि तीन मैचों में उनके पास एक-दो नहीं, बल्कि 10 रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा. आइए एक-एक कर उन रिकॉर्ड्स की बात करते हैं.

1. ODI में 12000 रन पूरा करने का मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा ODI में 12000 रन बनाने वालों की स्पेशल सूची में शामिल हो सकते हैं. इस बड़े कारनामे से वो सिर्फ 105 रन दूर हैं. वो जिस स्तर के बल्लेबाज हैं, उसको देखते हुए लगता है कि इस सीरीज में 12000 रनों का आंकड़ा क्रॉस हो जाएगा. इस मुकाम पर पहुंचने वाले वो भारत के तीसरे और दुनिया के 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

2. इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 चौके

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 1982 चौके जड़ चुके हैं. 18 गेंदों को सीमा रेखा पार पहुंचाते ही वो 2000 चौके का आंकड़ा पार कर लेंगे. भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक चौके जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. मास्टर ब्लास्टर ने 664 मैचों में 4076+ चौके ठोके हैं.

3. ओपनर के तौर पर ODI में 10000 रन

रोहित शर्मा ने जब भारत के लिए डेब्यू किया था, तब वो मिडिल ऑर्डर में खेलते थे. हालांकि, मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए वो खास कमाल नहीं दिखा सके. 2013 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी काया पलट हुई जब तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी ने उनका इस्तेमाल बतौर ओपनर किया. उसके बाद से हिटमैन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बतौर ओपनर रोहित शर्मा के नाम ODI में 9865 रन हैं. 10000 के मिल के पत्थर से वो सिर्फ 135 रन दूर हैं. सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और क्रिस गेल के बाद वो वनडे इंटरनेशनल में बतौर ओपनर 10000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे.

4. भारत में शतक ठोकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से कम से कम एक शतक की उम्मीद तो होगी. अगर ऐसा हुआ तो वो भारत में किसी ODI मैच में शतक ठोकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन जाएंगे. रोहित फिलहाल 39 साल के हैं.

5. वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर ओपनर सबसे ज्यादा वनडे रन

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर ओपनर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के भी करीब हैं. उन्हें ये बड़ा कारनामा करने के लिए 185 रनों की दरकार है.

6. ODI में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में सबसे अधिक छक्के जड़ने का भी मौका है. छह सिक्स लगाते ही वो इतिहास रच देंगे. हिटमैन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है. स्टार बल्लेबाज ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर अब तक कुल 662 छक्के ठोके हैं.

7. भारत की जीत में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

इस रिकॉर्ड से रोहित शर्मा सिर्फ 38 रन दूर हैं.

8. भारतीय ओपनर के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

सिर्फ एक शतक की दरकार

9. वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में सबसे बुजुर्ग शतकवीर

एक शतक की जरूरत

10. वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरा करने का मौका

12 छक्के जड़ते ही वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोक देंगे छक्कों का शतक
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
rohit sharma