भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /वैभव सूर्यवंशी का खौफ: टी20 सीरीज से पहले ही डरा न्यूजीलैंड! कप्तान ने मानी 15 साल के स्टार की ताकत

वैभव सूर्यवंशी का खौफ: टी20 सीरीज से पहले ही डरा न्यूजीलैंड! कप्तान ने मानी 15 साल के स्टार की ताकत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. मैच से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ-साथ कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी बात कही है.

Written ByRohit Raj
Published: Oct 21, 2026, 07:49 PM IST|Updated: Oct 21, 2026, 07:58 PM IST
joinshare
वैभव सूर्यवंशी का खौफ: टी20 सीरीज से पहले ही डरा न्यूजीलैंड! कप्तान ने मानी 15 साल के स्टार की ताकत
Image Credit: भारत बनाम न्यूजीलैंड. BCCI

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए. अब उनकी नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी करने पर है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रहते वैभव के लिए ऐसा करना मुश्किल है. गुरुवार (22 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च में होने वाले पहले टी20 को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कह दिया है कि वैभव को अभी इंतजार करना होगा. इसके बावजूद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के मन में उन्हें लेकर दहशत है. उनका मानना है कि यह बाएं हाथ का बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी पर भारी पड़ सकता है.

सैंटनर ने मैच से एक दिन पहले वैभव की जमकर तारीफ की है और उन्हें अपनी टीम के लिए बड़ा खतरा माना है. सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम को वैभव की काबिलियत के बारे में पता है. वैभव वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों के दौरान बेंच पर ही बैठे रहे थे. वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. इससे कई बार उनके चेहरे पर मायूसी देखने को मिली है, लेकिन उन्होंने टीम मैनेजमेंट के फैसले को अच्छी तरह माना है.

सैंटनर ने क्या कहा?

सैंटनर ने मैच से पहले कहा, ''भारतीय टीम और उनकी पिछली सीरीज को देखते हुए, हम जानते हैं कि वह कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं. भले ही वह उन मैचों में नहीं खेले हों. आईपीएल और भारत के पास टॉप ऑर्डर में जो विस्फोटक ताकत है, उसे देखते हुए सैमसन और अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन किया है. हमें पता है कि वैभव कितने अच्छे प्लेयर हैं. हालांकि, अभी भी जो टीम में खेल रहे हैं, वे भी शानदार फॉर्म में हैं. चाहे वह सीरीज में खेलें या नहीं खेलें, भविष्य में भारतीय के लिए वह काफी अहम होने वाले हैं.''

ये भी पढ़ें: वापसी में रबाडा का धमाका: 155 KMPH की स्पीड से फेंकी 'रॉकेट' गेंद, तोड़ा डेल स्टेन का बड़ा रिकॉर्ड

कीवी टीम वैभव के लिए कितनी तैयार?

वैभव के खिलाफ आईपीएल में सैंटनर खेल चुके हैं और उन्होंने कई बार इस विस्फोटक क्रिकेटर का सामना भी किया है. सैंटनर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं. वहीं, वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. इस दिग्गज ऑलराउंडर का कहना है कि भले ही भारतीय टीम ने वैभव को अभी प्लेइंग 11 में नहीं रखने का मन बनाया है, लेकिन उनकी टीम ने युवा ओपनर के लिए योजना जरूर बना ली है. वह इस 15 वर्षीय क्रिकेटर का सामना करने के लिए तैयार हैं. सैंटनर ने कहा, ''हमने आईपीएल में देखा है कि वह कितने विस्फोटक हो सकते हैं. अगर वह खेलते हैं तो उनके लिए हमारे पास प्लान तैयार है.

ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली के लिए खुला वर्ल्ड कप का दरवाजा? NZ दौरे से पहले BCCI का बड़ा बयान, जानें क्या है पैमाना

अय्यर ने कहा- अभी करना होगा इंतजार

दूसरी ओर, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि वैभव को अभी प्लेइंग-11 में वापस आने के लिए इंतजार करना होगा. उन्होंने मैच से एक दिन पहले कहा कि मौजूदा ओपनर सैमसन और अभिषेक शानदार फॉर्म में हैं. दोनों ने टीम को वर्ल्ड कप में जीत दिलाई है. ऐसे में वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. अय्यर ने यह भी बताया कि उन्होंने और टीम मैनेजमेंट के अन्य सदस्यों ने वैभव से इस बारे में बात की है. टीम यह चाहती है कि वह हमारे साथ इस परिस्थिति में भी खुश रहें और प्रैक्टिस करते रहें. इससे वह मैच के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
India vs New Zealand