SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IPL 2027: मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव की शुरुआत, महेला जयवर्धने की विदाई, क्या फिर कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा?

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. महेला जयवर्धने और फ्रेंचाइजी ने अलग होने का फैसला किया है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 17, 2026, 01:49 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 08:44 PM IST
Image Credit: Mahela Jayawardene
Join

IPL 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और हेड कोच महेला जयवर्धने ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. इस बड़े घटनाक्रम के बाद फ्रेंचाइजी के भीतर लीडरशिप को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है, और रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा की एक बार फिर कप्तान के रूप में वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने इस बड़े बदलाव पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'महेला ने पिछले कुछ वर्षों में मुंबई इंडियंस में बहुत बड़ा योगदान दिया है. पूरी एमआई फैमिली की तरफ से, मैं महेला को उनके इस योगदान और अटूट समर्पण के लिए धन्यवाद देती हूं.' वहीं, महेला ने भी अपने दशक लंबे सफर को याद करते हुए फ्रेंचाइजी, खिलाड़ियों और फैंस का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने #OneFamily के रूप में हमेशा उनका समर्थन किया.

ये भी पढ़ें- सेलेक्शन कमेटी में होगी वसीम जाफर और रमेश पोवार की एंट्री? BCCI ने लिया इंटरव्यू, प्रज्ञान ओझा की कुर्सी पर खतरा!

मुंबई इंडियंस महेला जयवर्धने का गहरा नाता

महेला जयवर्धने का मुंबई इंडियंस के साथ नाता सिर्फ उनके हालिया कार्यकाल तक सीमित नहीं है. उन्होंने पहली बार साल 2017 में इस फ्रेंचाइजी की कोचिंग संभाली थी और अपनी बेहतरीन रणनीति के दम पर 2017, 2019 और 2020 में टीम को तीन बार आईपीएल चैंपियन बनाया था.

क्या फिर कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं और फ्रेंचाइजी भी इस बात पर विचार कर रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच IPL खिताब जीते. फ्रेंचाइजी के इतिहास में उनका रिकॉर्ड बेजोड़ है, इसलिए जब मुंबई अपने लीडरशिप विकल्पों पर विचार कर रही है, तो रोहित शर्मा का नाम सबसे पहले सामने आता है. IPL 2024 से पहले, गुजरात टाइटंस से मुंबई लौटने के बाद हार्दिक पांड्या ने रोहित की जगह कप्तान का पद संभाला. अब 3 सीजन के बाद रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने की चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं कुमार कुशाग्र? धोनी के स्टेट से निकला 21 साल का टैलेंटेड विकेटकीपर बल्लेबाज, पहली बार भारत की वनडे टीम में मिला मौका

महेला जयवर्धने ने क्या कहा?

महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस टीम के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए, फ्रेंचाइजी और उसके मालिकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. महेला जयवर्धने ने कहा, 'मुंबई इंडियंस एक दशक से भी ज्यादा समय से मेरे सफर का एक बहुत ही खास हिस्सा रही है. खिलाड़ियों, कोचिंग टीम, 'वन फैमिली' के शानदार समर्थन और सबसे बढ़कर प्रशंसकों ने मिलकर इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. हमने साथ मिलकर कुछ शानदार पल बिताए हैं, चुनौतियों का सामना किया है और कुछ ऐसा बनाया है जिस पर हम सभी को गर्व हो सकता है.'

महेला जयवर्धने ने कहा, 'मैं श्रीमती नीता अंबानी और आकाश अंबानी को उनके अटूट भरोसे, समर्थन और दोस्ती के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और मेरे दिल में मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा एक खास जगह रहेगी. मैं आने वाले सालों के लिए टीम को ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं देता हूं.' 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES