SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धोनी ने लिया संन्यास: अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे 5 बार के चैंपियन कप्तान, चेन्नई सुपरकिंग्स के बने मेंटर

धोनी ने आईपीएल 2027 से पहले टी20 क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. वह 2008 से 2025 सीजन तक आईपीएल में सक्रिय रहे. धोनी पिछले साल चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 17, 2026, 15:04 IST | Updated: Nov 17, 2026, 15:29 IST
Image Credit: महेंद्र सिंह धोनी. IPL
Join

चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है. अब वह टीम के मेंटर के रूप में नजर आएंगे. धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफलतम कप्तानों में एक हैं. उन्होंने रोहित शर्मा के बराबर पांच खिताब जीते है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी उठाने में सफल हुई थी.

चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने बताया कि धोनी का फ्रेंचाइजी के लिए क्या मतलब है. उन्होंने कहा, ''धोनी के बिना CSK नहीं है. लगभग दो दशकों से हम एक-दूसरे के साथ चले हैं और आगे बढ़े हैं. जीत, असफलताओं और बीच की हर चीज में. हमारा रिश्ता इतना मजबूत है. इसकी एक वजह है: हम इरादों पर सवाल नहीं उठाते. इसी भरोसे ने इस सफर को मुमकिन बनाया है. 2008 में मैंने जोर दिया था कि धोनी को CSK का हिस्सा होना चाहिए... पता चला कि यह मेरा सबसे अच्छा फैसला था. फ्रेंचाइजी के लिए उनकी सभी कामयाबियों की वजह से नहीं, बल्कि वह जिस तरह के इंसान हैं, उसकी वजह से. धोनी हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे. यह हमेशा उनका घर रहेगा."

 

 

एक बार मिलता है धोनी जैसा खिलाड़ी:  रूपा गुरुनाथ

चेन्नई सुपरकिंग्स की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने कहा, ''धोनी जैसा खिलाड़ी जिंदगी में एक बार मिलता है. हम खुशकिस्मत हैं और बहुत शुक्रगुजार हैं कि वह CSK की शुरुआत से ही इसके साथ हैं और उन्होंने इस टीम की नींव रखी है. धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के एक लेजेंड से कहीं ज्यादा हैं. उन्होंने हमें मैदान पर और मैदान के बाहर जो कुछ भी दिया है, वह बहुत कीमती है. उनकी लीडरशिप, विनम्रता, प्रतिबद्धता और जिस तरह से उन्होंने लाखों फैंस से जुड़ाव महसूस किया है, वह सच में खास है. इतने सालों में उन्होंने एक विरासत बनाई है और हमें ऐसी यादें दी हैं जिन्हें हम जिंदगी भर संजोकर रखेंगे.''

ये भी पढ़ें: रिटेंशन डे पर सबसे बड़ा ट्रेड: गुजरात टाइटंस में हुई दो बार के पर्पल कैप विजेता की एंट्री, SRH ने आधी कीमत में छोड़ा

'धोनी का अनुभव कीमती'

रूपा गुरुनाथ ने धोनी को मेंटर बनाए जाने पर कहा, "'एक मेंटर के तौर पर CSK परिवार का हिस्सा बने रहेंगे. उनका अनुभव और विशेषज्ञता हमारे लिए बहुत कीमती है, खासकर बदलाव के इस दौर में. टीम में कई युवा खिलाड़ियों के साथ, उनका गाइडेंस CSK की अगली पीढ़ी को बनाने में मदद करेगा."

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES