)
भारत के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के छह साल बाद आईपीएल को भी अलविदा कह दिया. उनके रिटायरमेंट के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने बड़ा फैसला किया है. टीम धोनी के जर्सी को रिटायर करने का मन बना लिया है. धोनी ने मंगलवार को संन्यास का एलान किया और इंटरनेशनल पर वह कुछ ही पलों में ट्रेंड होने लगे. यहां तक कि इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट पोस्ट को 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया.
टेलीग्राफ इंडिया के मुताबिक, चेन्नई ने धोनी को सम्मान देने के लिए मशहूर नंबर सात की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है. धोनी ने 2008 में CSK की पहली साइनिंग बनने के बाद किट नंबर पहनना शुरू किया था. लीग में चेन्नई के साथ 17 साल और पुणे सुपर जाएंट्स के साथ दो साल के समय में वह सात नंबर की जर्सी में ही नजर आए.
धोनी ने अपनी कप्तानी में पांच आईपीएल ट्रॉफी जीते थे. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को दो चैंपियंस लीग टी20 में भी चैंपियन बनाया था. वह चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे. उन्हें चेन्नई में 'थाला' कहा गया. इसके अलावा नंबर सात जर्सी ने अलग पहचान बनाई. अब चेन्नई यह पक्का करेगा कि फ्रेंचाइजी का कोई दूसरा खिलाड़ी अपनी पीठ पर यह नंबर न पहने. यह फ्रेंचाइजी बीसीसीआई को फॉलो करेगी. उसने 2020 में भारतीय पुरुष क्रिकेट से नंबर सात को रिटायर कर दिया था.