SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जो रूट ने टेस्ट में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ की बादशाहत हुई खत्म, वर्ल्ड क्रिकेट में छा गया ये अंग्रेज क्रिकेटर

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है.

Written By Tarun Verma
Published: Sep 11, 2026, 09:16 AM IST | Updated: Sep 11, 2026, 09:27 AM IST
Image Credit: Joe Root Record
Join

इंग्लैंड के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. जो रूट ने इस उपलब्धि के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ की बादशाहत खत्म कर दी है. पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान जो रूट ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल फील्डरों की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है. जो रूट ने पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान अपना 220वां कैच लपकते ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया.

स्टीव स्मिथ के नाम टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर 219 कैच लपकने का रिकॉर्ड दर्ज है. अब जो रूट 220 कैच के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले नॉन-कीपर क्रिकेटर बन गए हैं. जो रूट का रिकॉर्ड बनाने वाला कैच पाकिस्तान की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में आया. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने अब्दुल्लाह शफीक को ऑफ स्टंप के बाहर की दिशा में एक अच्छी लेंथ की गेंद डाली.

जो रूट ने टेस्ट में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अब्दुल्लाह शफीक ने इस गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लग गया. गेंद पहली स्लिप में खड़े जो रूट की ओर नीची गई. जो रूट ने तेजी से नीचे झुकते हुए शानदार कैच पूरा किया. इस कैच के साथ अब्दुल्लाह शफीक बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए. वह सिर्फ 3 गेंद ही खेल पाए. ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ इस तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा 21 विकेट चटकाए हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले क्रिकेटर (नॉन-कीपर)

1. जो रूट - 220 कैच

2. स्टीव स्मिथ - 219 कैच

3. राहुल द्रविड़ - 210 कैच

4. महेला जयवर्धने - 205 कैच

5. जैक कैलिस - 200 कैच

पाकिस्तान का 3-0 से होगा सूपड़ा साफ

पाकिस्तान के पहली पारी के 133 रन के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 320 रन की विशाल बढ़त हासिल की. इंग्लैंड के इसके बाद पाकिस्तान को फॉलोऑन खेलने उतार दिया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान का दूसरी पारी में 52/2 स्कोर था. पाकिस्तान पर इस मैच में पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है. इंग्लैंड इस टेस्ट मैच को जीतते ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ कर देगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES