भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /मोहम्मद शमी के लिए बंद हो गए टीम इंडिया के दरवाजे? सेलेक्टर्स ने अचानक तोड़ा दिल, न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं दिया मौका

मोहम्मद शमी के लिए बंद हो गए टीम इंडिया के दरवाजे? सेलेक्टर्स ने अचानक तोड़ा दिल, न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं दिया मौका

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. मोहम्मद शमी को एक बार फिर वनडे और टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला है, जबकि आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी हुई है.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 17, 2026, 06:27 AM IST|Updated: Oct 17, 2026, 08:05 PM IST
joinshare
मोहम्मद शमी के लिए बंद हो गए टीम इंडिया के दरवाजे? सेलेक्टर्स ने अचानक तोड़ा दिल, न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं दिया मौका
Image Credit: Mohammed Shami

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अपनी गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली. वहीं, तेज गेंदबाज आकाश दीप की भारत की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. ऐसे में सेलेक्टर्स के इस फैसले ने मोहम्मद शमी के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है.

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर तक खेली जाएगी. इसके बाद दोनों देशों को 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) का हिस्सा है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) के फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी.स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर सेलेक्टर्स का भरोसा जीतने में नाकाम रहे. दूसरी ओर, बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को एक साल से अधिक समय बाद टेस्ट टीम में वापसी का मौका मिला है.

ये भी पढ़ें- भारत का न्यूजीलैंड दौरा: वनडे और टेस्ट की टीम घोषित, दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तान; चोट के बावजूद चुने गए ऋषभ पंत

मोहम्मद शमी के लिए बंद हो गए टीम इंडिया के दरवाजे?

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपना पिछला इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2025 को दुबई में खेला था. काफी उम्मीदें थीं कि 36 साल के मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. हाल ही में चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की भारत की T20I टीम में वापसी हुई थी. यह घटनाक्रम चीफ सेलेक्टर के पद से अजीत अगरकर के हटने के कुछ ही दिनों बाद हुआ, जिससे उम्मीद जगी थी कि सेलेक्शन कमेटी में हुए इस बदलाव से मोहम्मद शमी के लिए भी रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें वापस न बुलाने का फैसला किया, जबकि घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.

अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय टीम से बाहर

पिछले हफ्ते कल्याणी में दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए खेलते हुए पांच विकेट निकाले थे और एक बार फिर साबित कर दिया था कि उनमें अभी भी बेहतरीन खेल दिखाने की काबिलियत है. मैच के बाद, मोहम्मद शमी ने अपने आलोचकों को एक संदेश दिया था. चीफ सेलेक्टर के रूप में अजीत अगरकर के कार्यकाल के आखिरी दौर में, फिटनेस को लेकर चिंताओं के चलते मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था.

ये भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा: तलाक के बाद डिप्रेशन और शराब की लत से जूझे, रिहैब सेंटर में रहे 26 दिन

हालांकि, मोहम्मद शमी का हमेशा से यही कहना रहा है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह फिट हैं. पिछले हफ्ते कल्याणी में बंगाल के रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान मोहम्मद शमी ने पत्रकारों से कहा था, 'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं. इसे लिख लीजिए. आप मुझे खेलते हुए देख रहे हैं. मेरे कहने से क्या होगा? मैं मैदान पर हूं. मैं खेल रहा हूं. जहां भी मौका मिल रहा है, मैं खेल रहा हूं. मेरा काम बस गेंदबाजी करते रहना है.'

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Mohammed Shami