SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विराट-रोहित का वर्ल्ड कप खेलना तय? BCCI अध्यक्ष ने साफ कर दिया… उम्र नहीं, अब ये चीजें रखती है मायने

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने साफ कहा कि टीम इंडिया में सेलेक्शन का आधार उम्र नहीं, बल्कि फिटनेस और प्रदर्शन होना चाहिए.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 14, 2026, 06:38 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 10:43 PM IST
Image Credit: Mithun Manhas, Virat Kohli and Rohit Sharma
Join

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 2027 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. मिथुन मन्हास के मुताबिक टीम इंडिया में सेलेक्शन का उम्र से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि प्रदर्शन मायने रखता है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाला 2027 ODI वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगा. इसके शुरू होने से पहले रोहित 40 साल के हो जाएंगे और इसके दौरान कोहली 39 साल के हो जाएंगे.

तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में पहले ODI में विराट कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए, जो उनका 55वां ODI शतक था. इसके बाद रोहित शर्मा ने गुवाहाटी में 75 गेंदों पर 101 रन और न्यू चंडीगढ़ में 85 गेंदों पर 92 रन बनाए, जहां वे ओपनिंग करते हुए 10,000 ODI रन पूरे करने वाले चौथे ओपनर बने. भारत ने सीरीज 2-1 से जीती.

ये भी पढ़ें- Explained: भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री का पूरा खेल, 148 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में कैसे मिलते हैं टॉप क्रिकेटर्स, जानिए पूरा फॉर्मूला

विराट-रोहित का वर्ल्ड कप खेलना तय?

सेलेक्शन कमेटी में भी बदलाव का दौर चल रहा है. चीफ सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो गया था और अब BCCI नए चीफ सेलेक्टर की तलाश कर रहा है. नए चीफ सेलेक्टर का ऐलान होने तक पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा सेलेक्शन कमेटी के अंतरिम चेयरमैन होंगे. BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने 'स्पोर्टस्टार' को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि फैसला सेलेक्शन कमेटी और कोचों को लेना है, लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि उम्र को पैमाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास का मानना ​​है कि भारतीय टीम में जगह के लिए खिलाड़ी की योग्यता उम्र के बजाय फिटनेस और प्रदर्शन से तय होनी चाहिए, हालांकि उनका यह भी कहना है कि सेलेक्शन से जुड़े मामले उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं. मिथुन मन्हास ने कहा, 'जहां तक ​​BCCI की बात है, हम इस पर कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि यह सब सेलेक्टर और कोच पर निर्भर करता है, लेकिन मेरे नजरिए से, सेलेक्शन का आधार फिटनेस और परफॉर्मेंस होना चाहिए, न कि उम्र.'

ये भी पढ़ें- IND vs WI: वैभव के दो शब्दों ने मचाई हलचल... चौथे T20I में भी बाहर रहेंगे सूर्यवंशी? अचानक वायरल हुआ ये क्रिप्टिक पोस्ट

फिटनेस और प्रदर्शन की अहमियत 

मिथुन मन्हास ने कहा, 'अगर कोई खिलाड़ी खेलने के लिए फिट है और वह देश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और मैच जिता रहा है, तो हमें सिर्फ इसी बात पर ध्यान देना चाहिए.' शुभमन गिल को पिछले साल अक्टूबर में 2027 ODI वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारत का कप्तान बनाया गया था. यह टूर्नामेंट 27 साल के गिल के लिए कप्तान के तौर पर पहला बड़ा इंटरनेशनल असाइनमेंट होगा, और मन्हास का मानना ​​है कि उनके आस-पास अनुभवी खिलाड़ियों का होना फायदेमंद रहेगा. 

मिथुन मन्हास ने कहा, 'टीम में विराट, हार्दिक (पांड्या) और रोहित का होना निश्चित रूप से उनकी (गिल की) मदद करेगा. इसके अलावा (जसप्रीत) बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं जो टीम की कमान संभाल सकते हैं, जो बॉलिंग कैप्टन हो सकते हैं, और फिर कोई ऐसा भी होगा जो फील्डिंग कैप्टन होगा. तो, यह सब काम के बंटवारे की बात है.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES