SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

13 साल बाद आया गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड का काल, 79 गेंदों में 188 रनों की सुनामी, प्रीटोरियस ने हिला दी दुनिया

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 79 गेंदों पर नाबाद 188 रन ठोककर क्रिस गेल का 13 साल पुराना T20 रिकॉर्ड तोड़ दिया. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस साउथ अफ्रीका के बेहद खतरनाक और विस्फोटक बल्लेबाज हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 03, 2026, 08:21 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 08:13 AM IST
Image Credit: Lhuan dre Pretorius And Chris Gayle
Join

क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसा तूफान आया, जिसने 13 साल से कायम क्रिस गेल के सबसे बड़े टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड को ही उड़ा दिया. साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने सिर्फ 79 गेंदों में नाबाद 188 रन ठोककर मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने गेल की ऐतिहासिक 175 रनों की पारी भी पीछे छूट गई. ब्लोमफोंटेन में CSA T20 चैलेंज के दौरान टाइटंस और नाइट्स के मुकाबले में 20 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रीटोरियस ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद रफ्तार और बढ़ा दी. सिर्फ 40 गेंदों में शतक पूरा करते ही साफ हो गया था कि आज मैदान पर कुछ असाधारण होने वाला है.

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस यहीं नहीं रुके. उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया. आखिरी तक उनका बल्ला उसी रफ्तार से चलता रहा. 79 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में उन्होंने 15 चौके और 13 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 237.97 रहा. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस इतिहास में मेंस टी20 क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाने से महज 12 रन दूर रह गए. अगर वह 200 के आंकड़े तक पहुंच जाते, तो टी20 क्रिकेट में एक और ऐसा रिकॉर्ड बन जाता, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती. हालांकि 188 रन की पारी ने ही उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे खास मुकाम पर पहुंचा दिया है.

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan: पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया साहिबजादा फरहान से हाथ, 'नो-हैंडशेक' पर कायम टीम इंडिया

13 साल बाद आया गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड का काल

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपनी पारी के दौरान एक और खास उपलब्धि हासिल की. मेंस टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी भी उन्होंने कर ली. उन्होंने कुल 79 गेंदों का सामना किया. उनसे पहले एरॉन फिंच और मार्कस स्टोइनिस भी 79-79 गेंदों का सामना कर चुके हैं. इससे पहले मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था. गेल ने 2013 IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे. करीब 13 साल तक यह रिकॉर्ड कायम रहा, लेकिन अब लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 188 रन की पारी के साथ इसे अपने नाम कर लिया है.

ये भी पढ़ें - वैभव को आउट करने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी का शर्मनाक रिएक्शन, VIDEO देख खौल उठेगा भारतीय फैंस का खून

CSA टी20 चैलेंज में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने CSA टी20 चैलेंज में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड डेवाल्ड ब्रेविस (162 रन) के नाम था. प्रीटोरियस की 188 रन की पारी ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस की तूफानी पारी के दम पर टाइटंस ने 20 ओवर में 267/3 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. यह CSA टी20 चैलेंज के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है. इस कॉम्पिटीशन का सबसे बड़ा स्कोर भी टाइटंस के ही नाम है, जिसने 2022 में नाइट्स के खिलाफ 271/3 बनाए थे. बता दें कि लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने सितंबर में जिम्बाब्वे और नामीबिया के खिलाफ ट्राई-सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए अपने पिछले दो मैचों में 94 और 101 रन बनाए थे. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस पहले ही 91 टी20 मैच खेल चुके हैं और इस फॉर्मेट में उनका करियर स्ट्राइक रेट 154.38 है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES