भारत और पाकिस्तान के बीच जब कोई क्रिकेट मैच हो तो जंग सिर्फ खेल तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि बीच मैदान पर दोनों देशों के खिलाड़ी भी आपस में भिड़ जाते हैं. निशिन (जापान) के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जारी भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल (फाइनल) मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर सैम अयूब ने एक बेहद शर्मनाक हरकत की है. सैम अयूब ने इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद एक शर्मनाक रिएक्शन दिया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर भारतीय फैंस का खून खौल उठेगा.
दरअसल, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी शानदार पारी खेल रहे थे और मैदान के चारों ओर छक्के जड़ रहे थे. हालांकि, भारतीय पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को विकेट के पीछे उस्मान खान के हाथों कैच आउट करा दिया. आउट करने के बाद सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी का मजाक उड़ाया और 'छोटे बच्चे' वाले एक्शन का इशारा किया. सैम अयूब ने यह जश्न खासकर वैभव सूर्यवंशी की कम उम्र को देखते हुए मनाया था. सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद अनावश्यक रूप से चिढ़ाया. सैम अयूब को इस वीडियो में गोद में बिठाने का इशारा करते हुए देखा जा सकता है.
SAIM AYUB’S BABY CELEBRATION 👶🔥
- Saim Ayub celebrates Vaibhav Suryavanshi’s dismissal with a baby gesture. pic.twitter.com/JAIaxNgLBh— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) October 3, 2026
Saim Ayub doing baby celebration after getting Vaibhav Sooryavanshi. 🥶 pic.twitter.com/Ah41Q4a5Cx
— Ahtasham Riaz (@ahtashamriaz22) October 3, 2026
सैम अयूब के इस इशारे के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी एक बच्चे हैं और उन्हें खेलने के बजाय घर पर होना चाहिए. बाद में उसी ओवर में अभिषेक शर्मा ने बदला लेते हुए सैम अयूब की जमकर धुनाई की. सैम अयूब को इस इशारे के लिए भारतीय फैंस ट्रोल भी कर रहे हैं. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी 9 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए थे. एशियन गेम्स 2026 के फाइनल क्रिकेट मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी की अच्छी शुरुआत की, लेकिन एक अनोखा शॉट खेलने की कोशिश उनके लिए भारी पड़ गई. गोल्ड मेडल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने साद मसूद की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े और 8 गेंदों पर 15 रन बना लिए थे, तभी तीसरे ओवर में पाकिस्तान ने स्पिन ऑलराउंडर सैम अयूब को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया.
Abhi taking revenge on saim Ayub for the celebration of Vaibhav wicket😂😂 pic.twitter.com/5HiY2xZmdB
— Admirer (@Hustleranyday) October 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर हमला करने की कोशिश की. वैभव सूर्यवंशी रिवर्स स्वीप खेलने गए और सैम अयूब की गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लग गई. इसके बाद पाकिस्तान के विकेटकीपर उस्मान खान ने गेंद को लपक लिया और इस तरह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की पारी जल्दी खत्म हो गई. जब वैभव सूर्यवंशी भारतीय डग-आउट की ओर वापस जा रहे थे, तो सैम अयूब ने 'रॉकिंग बेबी' का इशारा करके उन्हें उकसाने की कोशिश की. इस युवा खिलाड़ी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया, जबकि उनके बैटिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा ने भी उन्हें आगे बढ़ते रहने और कोई रिएक्शन न देने का इशारा किया. वैभव सूर्यवंशी चुप रहे, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने सैम अयूब के उसी ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर पाकिस्तानी ऑलराउंडर को करारा जवाब दिया. सैम अयूब के इस ओवर में पाकिस्तानी टीम को वैभव सूर्यवंशी का अहम विकेट तो मिला, लेकिन उसे 15 रन भी देने पड़े.